Avalanche In China : एक तरफ भारत में बर्फबारी नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ चीन में बर्फीला तूफान आया है। चीन के उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग के एक दूरदराज गांव में आए हिमस्खलन से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि बचाव कार्य में लगी टीमें उन लोगों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। बचाव और राहत कार्य में बर्फबारी बाधा पैदा कर रही है।
कजाकिस्तान, रूस और मंगोलिया के बॉर्डर से सटा चीन का एक गांव हेमू है, जहां हर साल हजारों लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि यहां के कुछ इलाकों में पिछले 10 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से अल्ताई के राजमार्ग पर कई हिमस्खलन हुए हैं, जिसमें पर्यटक फंसे हुए हैं। हालांकि, बर्फबारी रुकने पर कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें : Avalanche in Uttarakhand
बर्फबारी की वजह से बचाव कार्य पड़ा ठप
चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमू गांव में एक हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से उन लोगों तक जरूरत की चीजें जैसे आटा-दाल-चावल नहीं पहुंच पा रही हैं। इस गांव में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए मंगलवार को हेलीकॉप्टर तैयार था, लेकिन बर्फबारी के चलते बचाव अभियान ठप पड़ा है।
चट्टानों और पेड़ों की वजह से हो रहीं समस्याएं
इसे लेकर अल्ताई में राजमार्ग प्रबंधन के अफसरों का कहना है कि हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इस कार्य में 53 कर्मचारी जुटे हुए हैं। साथ ही बड़ी-बड़ी मशीनरी और उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बर्फबारी के साथ ही चट्टानों और पेड़ों ने भी बचाव अभियान को रोक रखा है।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
2 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
4 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
8 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
8 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
15 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
16 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
19 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines