कनाडा की नई सरकार ने मिडिल क्लास के लिए आयकर में कटौती का ऐलान किया है। इससे लगभग 22 मिलियन कनाडाई लोगों को लाभ मिलेगा। इससे दो आय वाले परिवारों को सालाना 840 अमेरिकी डॉलर तक की बचत होगी। सरकारी अनुमानों के अनुसार, दो आय वाले परिवार 2026 तक सालाना 840 अमेरिकी डॉलर तक की बचत कर सकते हैं। एक प्रेस ब्रीफ में कनाडा के वित्त विभाग ने बताया कि वित्त और राष्ट्रीय राजस्व मंत्री, फ्रेंकोइस-फिलिप शैम्पेन ने संसद के नए सत्र के लिए सरकार के लेजिस्लेटिव एजेंडे पर बिजनेस के पहले आदेशों में से एक का ऐलान किया, जिससे लगभग 22 मिलियन कनाडाई लोगों के लिए टैक्स राहत, 2026 में 2 इन्कम वाले परिवारों को सालाना 840 अमेरिकी डॉलर तक की बचत का प्रावधान है।
कनाडाई लोगों की होगी मदद
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जोर देकर कहा कि कर कटौती मेहनती कनाडाई लोगों की मदद करेगी और वे अब अपनी सैलरी का ज्यादा हिस्सा बचा सकते हैं, जिससे परिवारों के लिए हर साल 840 अमेरिकी डॉलर तक की बचत होगी। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, कार्नी ने लिखा कि कनाडा की नई कैबिनेट आज सुबह पहली बार मिली। हमारे पहले आदेशों में से एक मिडिल क्लास के लिए कर में कटौती 1 जुलाई से लागू हो जाएगा। कनाडाई अपनी सैलरी का ज्यादा हिस्सा बचा पाएंगे।
कैसे मिलेगा नए नियमों का लाभ
- जिन लोगों की वार्षिक आय 114,750 अमेरिकी डॉलर से कम है, उन्हें इस कटौती का लाभ मिलेगा।
- लगभग आधा लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी आय 57,375 डॉलर या उससे कम है।
- दो आय वाले परिवारों को वर्ष 2026 तक 840 अमेरिकी डॉलर (करीब 70,000 रुपये) तक की सालाना बचत हो सकती है।
कनाडा सरकार के इस फैसले का मकसद
- मिडिल क्लास को राहत के साथ-साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
- जीवन-यापन की बढ़ती लागत के बीच आम नागरिकों को राहत देना।
- मेहनती कनाडाई लोगों को अपने वेतन का अधिक हिस्सा खर्च करने में मदद करना।
भारतीय नागरिकों पर कैसे पड़ेगा असर?
कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जिनमें से कुछ वहां के नागरिक भी हैं। इस फैसले से उन भारतीय नागरिकों को भी लाभ हो सकता है जो कनाडा के नागरिक हैं या वहां रहते हैं और आयकर का भुगतान करते हैं। इस नई कर नीति से वे भी लाभान्वित होंगे, विशेषकर वे जो मिडिल क्लास आय वर्ग में आते हैं। इससे उनकी मासिक आय में वृद्धि होगी, जिससे जीवन यापन की लागत को कम करने में मदद मिलेगी। कनाडा की नई सरकार ने मध्यवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए जुलाई 2025 से आयकर दर में 1% की कमी करने की घोषणा की है। इससे दो आय वाले परिवारों को वार्षिक C$800 (Rs484,143.05) तक की बचत हो सकती है। इसका उद्देश्य जीवन यापन की लागत को कम करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
पहले के नियम और नई दरें
कनाडा में पहले 15% की न्यूनतम संघीय आयकर (Minimum Federal Income Tax) दर लागू थी। अब यह दर घटकर 14% हो जाएगी, जिससे 22 मिलियन से अधिक कनाडाई नागरिकों को लाभ होगा। इस बदलाव से विशेष रूप से वे लोग लाभान्वित होंगे जिनकी वार्षिक आय $80,000 (68,50,253.46) से कम है, जिसमें लगभग 5 मिलियन परिवार शामिल हैं ।
अन्य महत्वपूर्ण कर में बदलाव क्या हैं?
- कनाडा पेंशन योजना (CPP) में बढ़ोतरी- 2025 में CPP भुगतान दर में लगभग 4.4% की वृद्धि होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और रिटायर्ड कर्मचारी को अधिक वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।
- टैक्स-फ्री सेविंग्स अकाउंट (TFSA) सीमा में वृद्धि- 2025 में TFSA की योगदान सीमा $7,000 (599197.90) होगी, जो 2024 से अधिक है, जिससे लोग अधिक बचत कर सकेंगे।
- पंजीकृत सेवानिवृत्ति बचत योजना (Registered Retirement Savings Plan) सीमा में वृद्धि- 2025 में RRSP की योगदान सीमा $32,249 होगी, जिससे लोग अपनी रिटायरमेंट के लिए अधिक बचत कर सकेंगे।
अब अगला कदम क्या होगा?
वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शांपेन ने घोषणा की है कि सरकार 27 मई को संसद में अपनी प्राथमिकताओं की घोषणा करेगी, जिसके बाद कर कटौती से जुड़े विधेयक पेश किया जाएगा। सरकार विंटर सीजन में एक आर्थिक अपडेट पेश करेगी, जिसमें कर कटौती और अन्य आर्थिक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- क्या रूस-यूक्रेन में सीजफायर होगा? 3 साल में पहली बार शांति वार्ता आज, रूसी डेलिगेशन फाइनल
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
5 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
9 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
9 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
16 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
17 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
18 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines