---विज्ञापन---

क्या रूस-यूक्रेन में सीजफायर होगा? 3 साल में पहली बार शांति वार्ता आज, रूसी डेलिगेशन फाइनल

Russia Ukraine War: भारत पाकिस्तान में सीजफायर हो गया है। रूस और यूक्रेन में भी आज सीजफायर होने की उम्मीद है। आज दोनों देशों के प्रतिनिधि जंग खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद रूस और यूक्रेन में भी सीजफायर हो सकता है। आज 3 साल में पहली बार रूस और यूक्रेन में सीजफायर को लेकर बात होगी। दोनों देशों के बीच तुर्किए के इस्तांबुल में शांति वार्ता होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ही 3 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने शांति वार्ता का न्योता दिया था।

अब तक दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच साल 2019 में एक बार ही मुलाकात हुई है। साल 2020 में मुलाकात होने की संभावनाएं बनी थीं, लेकिन मुलाकात हो नहीं पाई। वहीं आज होने वाली रूस-यूक्रेन मीटिंग के लिए रूस ने अपने प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी है, लेकिन प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति पुतिन का नाम नहीं है तो चर्चा है कि पुतिन जेलेंस्की से बातचीत करने नहीं आएंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

रूसी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होगा?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शांति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी है। क्रेमलिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की प्रतिनिधिमंडल के लीडर होंगे। उप-विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन, उप-रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन और इगोर कोस्ट्युकोव प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे।

पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए विशेषज्ञों का एक समूह भी बनाया है। इसमें सूचना विभाग के प्रथम उप-प्रमुख अलेक्जेंडर जोरिन, राष्ट्रपति निदेशालय की उप-प्रमुख येलेना पोडोब्रेयेव्स्काया, विदेश मंत्रालय में दूसरे CIS विभाग के निदेशक एलेक्सी पोलिशचुक और रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग निदेशालय के उप-प्रमुख विक्टर शेवत्सोव शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फरवरी 2022 से चल रही जंग

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 11 साल से चल रही है। फरवरी 2014 में युद्ध शुरू हुआ था। 24 फरवरी 2022 को फिर दोनों देशों में आक्रामक युद्ध शुरू हुआ और तब से अब तक दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। यूक्रेन के हमलों में अब तक रूस के 652 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं रूस ने यूक्रेन की बिजली संयंत्रों पर हमला किया है। यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को सैन्य समर्थन दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज और पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने हाल ही में जेलेंस्की से मुलाकात भी की थी। दोनों देशों में युद्ध विराम को यूरोपीय संघ और अमेरिका दोनों से समर्थन मिला है। यूक्रेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने सीजफायर नहीं किया तो वे मिलकर रूस के खिलाफ यूक्रेन को सैन्य समर्थन देंगे।

First published on: May 15, 2025 08:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola