Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं…’, ब्रिटेन PM कीर स्टार्मर ने क्यों कहा ऐसा? क्या एपस्टीन फाइल्स से है कनेक्शन

Jeffrey Epstein Files News: जेफरी एपस्टीन की करतूतों में उनका साथ देने वाले और मजे लेने वालों के पीछे एपस्टीन की फाइलें भूत बनकर पड़ गई हैं, क्योंकि आए दिन फाइलों में छिपे राज खुलकर सामने आ रहे हैं. अमेरिका ही नहीं, ब्रिटेन की कई हस्तियों के नाम एपस्टीन से जड़े हैं और एक नाम के लिए खुद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने माफी मांगी है.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 6, 2026 07:52
Britain PM Keir Starmer
एपस्टीन फाइल्स में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू का नाम भी आया.

Epstein Files Update: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्म का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइलों में नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने एपस्टीन केस की पीड़िताओं से माफी मांगी है. उन्होंने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. अमेरिका में नियुक्त किए गए ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेलसन को भी बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि एपस्टीन की फाइलों में उनकी तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पीटर पर एपस्टीन से संबंधों को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें: ‘सब बेफिजूल अफवाह…’, Epstein फाइल में PM मोदी के नाम पर भड़का विदेश मंत्रालय, जारी किया बयान

---विज्ञापन---

PM ने पीटर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पीटर को अमेरिका में बतौर राजदूत नियुक्त पर खेद जताया और कहा कि वे धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं कर सकते और अगर जिम्मेदारी सौंपी गई है तो उसकी जवाबदेही भी तय है, जिससे कोई बच नहीं सकता. स्वीकार करता हूं कि सत्ता में बैठे लोग पीड़िताओं की रक्षा नहीं कर पाए. पीटर ने झूठ बोला कि जेफरी एपस्टीन के साथ उसके संबंध नहीं हैं, जबकि अब एपस्टीन फाइलों में उन दोनों के संबंध होने के सबूत मिल गए हैं.

माफी मांगते हुए PM ने जारी किया बयान

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने एपस्टीन यौन शोषण केस की पीड़िताओं से माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं ने ऐसा दर्द बर्दाश्त किया है, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती. उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए. मुझे खेद है कि मैंने झूठे लोगों पर विश्वास किया, उनके झूठ पर भरोसा किया. ऐसे लोगों को जनसेवा के लिए बने पद पर रहने का हक नहीं है. चाहे कोई कितना भी अमीर और सीनियर क्यों न हो, जिम्मेदारी और जवाबदेही पहले है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिल गेट्स को यौन रोग, ट्रंप की गंदी हरकतें… एपस्टीन की नई फाइलों में चौंकाने वाले खुलासे, जानें ओर कितने नाम हैं शामिल?

नाबालिग लड़कियों के शोषण का मामला

बता दें कि जेफरी एपस्टीन अमेरिका का मशहूर बिजनेसमेन और फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों, बच्चियों और महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगा, लेकिन सजा पर फैसला आने से पहले ही जेल में उसकी मौत हो गई. वहीं घिनौने कांड में उसका साथ देने वाली महिला जेल में सजा काट रही है. अमेरिकन पुलिस और सरकार ने एपस्टीन के घर-ऑफिस से जुटाए गए सबूत सार्वजनिक किए हैं, जिनमें अमेरिका और ब्रिटेन की जानी मानी हस्तियों के एपस्टीन की पार्टियों से तस्वीरें और वीडियो हैं, जिन्होंने खलबली मचाई हुई है.

First published on: Feb 06, 2026 06:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.