Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ब्रिटेन ने अमेरिका को दिया झटका, ईरान पर हमले के लिए अपने मिलिट्री बेस के उपयोग की नहीं दी परमिशन

ब्रिटेन ने अमेरिका को झटका दिया है। ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरानी नागरिक ढांचे पर हमलों के लिए अपने सैन्य अड्डों के उपयोग से साफ मना किया। पहले ब्रिटेन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 7, 2026 14:24

मिडिल ईस्ट जंग को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। ईरान भी अमेरिका को लगातार जवाब दे रहा है। इसी बीच ब्रिटेन ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। ब्रिटेन ने अमेरिका को ईरानी नागरिक ढांचे पर हमलों के लिए अपने सैन्य अड्डों के उपयोग से साफ मना किया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने Deigo Garcia और RAF Fairford जैसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को ईरान के पुलों या बिजली संयंत्रों जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों के लिए अमेरिकी सेना के उपयोग की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। ब्रिटेन का रुख स्पष्ट है कि ये नागरिक लक्ष्य हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत संरक्षित हैं। लिहाज़ा ऐसी कार्रवाई युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकती है। मध्य पूर्व से हजारों किलोमीटर दूर स्थित ये रणनीतिक अड्डे अमेरिका के लंबी दूरी के बम वर्षकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान पर हुआ हमला, IRGC अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर पर US ने बरसाए

बता दें कि पहले ब्रिटेन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी। इसमें RAF फेयरफोर्ड और डिएगो गार्सिया शामिल था। यह फैसला मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच आया था। जहां ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। ब्रिटेन का कहना था कि यह कदम “सामूहिक रक्षा” के तहत उठाया गया था।

---विज्ञापन---

इसके बाद ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी दी थी कि अगर वह अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है, तो इसे सीधे युद्ध में शामिल होना माना जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि ब्रिटेन की यह कार्रवाई उसके नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है

यह भी पढ़ें: रेस्क्यू के लिए कोई रनवे नहीं, दलदली खेत को बनाया बेस… ट्रंप ने खुद बताया- कैसे बचाया

First published on: Apr 07, 2026 11:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.