Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तानी सेना के 17 सैनिक बलोच आर्मी की हिरासत में, सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

BLA claims captures Pakistani soldiers: बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा दावा किया है, जिसमें उसने कहा है कि उसकी लड़ाकों ने कुल 17 पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कर्मियों को हिरासत में लिया है. साथ ही, पाकिस्तान सरकार के साथ कैदियों की अदला-बदली के लिए सख्त समयसीमा तय कर दी है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Feb 15, 2026 19:46
Balochistan army

BLA claims captures Pakistani soldiers: बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अपने अभियान ऑपरेशन हीरोफ 2.0 के तहत 17 पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लेने का दावा किया है. इनमें से 10 सैनिकों को रिहा कर दिया गया है. ये 10 सैनिक बलोच मूल के बताए जा रहे हैं, जो स्थानीय पुलिस या संबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे. इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया. बाकी बचे 7 सैनिक पाकिस्तानी सेना के नियमित जवान हैं. पाकिस्तानी सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए समूह ने स्पष्ट किया है कि इन्हें तभी छोड़ा जाएगा जब बलोच कैदियों को रिहा किया जाएगा. यदि इस अवधि में ठोस कदम न उठाया तो हिरासत में लिए गए सैनिकों के खिलाफ मौत की सजा पर फैसला सुनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: जर्मनी में आसिम मुनीर की किरकिरी, गार्ड ने मांग लिया ID कार्ड, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

ऑपरेशन हीरोफ का दूसरा चरण

बीएलए की मीडिया विंग ‘हक्काल’ के प्रवक्ता जीयंड बलोच ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन हीरोफ का दूसरा चरण बताया है. उन्होंने कहा कि बलोच नेशनल कोर्ट में इन सैनिकों की सुनवाई हुई, जहां उन पर आम बलोच नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने और बलोच लोगों के नरसंहार में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए. सुनवाई के दौरान सैनिकों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, सबूत पेश किए गए और बयान दर्ज किए गए.

पाकिस्तान सरकार को चेतावनी

पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए बीएलए ने 7 दिनों (एक हफ्ते) की समयसीमा तय की है. इस दौरान अगर पाकिस्तान कैद में लिए गए बलोच व्यक्तियों (जिन्हें बीएलए के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने गायब किया है) की रिहाई के लिए कैदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया शुरू नहीं करता, तो कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा पर अमल किया जाएगा. बीएलए ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान पहले भी ऐसी अदला-बदली के प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है.

---विज्ञापन---

लंबे समय से गायब होने के मामले चर्चा में

बलोचिस्तान में लंबे समय से गायब होने के मामले चर्चा में हैं. कई परिवारों का दावा है कि उनके सदस्यों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने छापेमारी के दौरान उठाया और उसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली. ये मामले खासकर पंजगुर और कराची जैसे इलाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं. परिजन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने लोगों की तस्वीरें लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल इस दावे और समयसीमा पर पाकिस्तानी सरकार या सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह घटना बलोचिस्तान में चल रहे अलगाववादी संघर्ष और सुरक्षा बलों के बीच तनाव को बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें: इमरान खान दूसरी जेल में होंगे शिफ्ट, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने किया खुलासा, जानें बहनों ने क्या लगाए हैं आरोप?

First published on: Feb 15, 2026 07:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.