'20 गुना ज्यादा भयानक हमला करेंगे', ईरान को ट्रंप की धमकी, होर्मुज स्ट्रेट और तेल-गैस संकट ने बढ़ाई है टेंशन

Middle East War: भारत और पाकिस्तान में ईंधन का संकट गहराया है। होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बाधित हो रही है। यह देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी है। होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर भयानक अंजाम भुगतने की धमकी दी। हालांकि उन्होंने परमाणु हमला करने से साफ इनकार कर दिया है, लेकिन वे लेजर मिसाइलों का इस्तेमाल करेंगे।

Donald Trump

Credit: Social Media

Donald Trump Warns Iran: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 11वां दिन है। इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान को अब गल्फ देशों का विरोध भी सहना पड़ रहा है, लेकिन ईरान की अकड़ नहीं टूट रही, बल्कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई को बाधित करके कई देशों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। भारत समेत कई देशों में ईंधन का संकट गहराता देख ट्रंप टेंशन में आ गए और उन्होंने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन

ट्रंप का तेल के दाम घटने का दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि तेल के दाम अब घट जाएंगे। जरूरत पड़ने पर होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सस्ता बीमा देंगे। होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना चाहता हूं। सुरक्षित रखना चाहता हूं। यह अमेरिका के लिए नहीं बल्कि चीन के लिए महत्वपूर्ण है। वास्तव में चीन और अन्य देशों की मदद करना चाहता हूं, क्योंकि उन्हें इस होमुर्ज स्ट्रेट से काफी ऊर्जा मिलती है। चीन के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन

ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को गंभीर चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचाया तो 20 गुना ज्यादा बड़ा और भयानक हमला करेंगे। ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। असहनीय कीमत चुकानी पड़ेगी, जो इतनी बड़ी और भारी होगी कि सोचा नहीं होगा। होर्मुज स्टेट्र में तेल का प्रवाह सुचारू रूप से चलता रहे, नहीं तो लेजर मिसाइलों का इस्तेमाल करेंगे, जिससे दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही लेजर किरणों से नष्ट किया जा सकेगा।

ईरान का सबकुछ नष्ट होने का दावा

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध आखिरी दौर में है और अब खत्म ही होने वाला है। क्योंकि ईरान के पास जो कुछ था, वह खत्म हो चुका है। इजरायल और अमेरिका दोनों हमले जारी हैं। ईरान के सैन्य अड्डों, मिसाइल-ड्रोन लॉन्च साइट और कम्युनिकेशन नेटवर्क पर एयर स्ट्राइक की हैं। 2 देशों के हमलें से ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान की सत्ता तो पलट चुकी है, उसका सैन्य और बुनियादी ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ा है।

विज्ञापन

ईरान के पहले हमला करने का दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता। वह 100 प्रतिशत हमला करने वाला था। उसके पास अनुमान से कहीं अधिक मिसाइलें थीं। वह पूरे मध्य पूर्व और इजरायल पर हमला करने वाला था। अगर उनके पास परमाणु हथियार होता तो वह उसका इस्तेमाल इजरायल पर कर देता। उसके पास मिसाइल ठिकाने और लॉन्चर थे, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत को हमने नष्ट कर दिया है। हमारी सेना ने जो किया है, वह अद्भुत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ