'गल्फ देशों में संकट गहराया, जंग रोक दीजिए', पुतिन की अपील, दावा- रूस बनेगा पीसमेकर, ट्रंप को बताया युद्ध रोकने का प्लान

Middle East War: पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर ईरान युद्ध रोकने को लेकर चर्चा हुई है। पुतिन ने ट्रंप को युद्ध रोकने का प्लान भी बताया है। दरअसल मिडिल ईस्ट की जंग के कारण पूरे पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है, इसलिए पुतिन जंग को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Middle East War

पुतिन मिडिल ईस्ट की जंग को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Trump Putin Phone Call: 4 साल से यूक्रेन में तबाही मचा रहे पुतिन अब पश्चिम एशिया में शांति स्थापना की कोशिश में हैं। वे पश्चिमी एशिया के लिए पीसमेकर बनने चले हैं। रूस ने दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। दोनों के बीच गल्फ देशों में मची तबाही, ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की जंग, दुनियाभर में गहराए ईंधन के संकट पर बात हुई। साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान युद्ध खत्म करने का प्लान भी बताया है।

विज्ञापन

ट्रंप-पुतिन की बातचीत का फोकस ईरान रहा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप साथ मिडिल ईस्ट की जंग पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रंप और क्रेमलिन दोनों की तरफ से इसकी बातचीत की जानकारी दी गई है। क्रेमलिन ने जानकारी देते हुए कहा है कि ट्रंप-पुतिन की बातचीत का फोकस ईरान के इर्द-गिर्द चल रहे संघर्ष और यूक्रेन में सुलह के लिए चल रही वार्ताओं पर रहा। राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान संकट के शीघ्र राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान के लिए कई सुझाव ट्रंप को दिए हैं। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के उपायों पर जोर दिया।

विज्ञापन

ट्रंप ने पुतिन से बातचीत को पॉजिटिव बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुतिन से बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेरी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन के बारे में भी बात की, जो एक कभी न खत्म होने वाला संघर्ष है। मध्य पूर्व के हालातों के बारे में बात की और रूस जंग को रोकने में मददगार बनना चाहते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करके आप ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। हम दोनों की सकारात्मक बातचीत हुई है और वह ईरान की जंग रुकवाना चाहते हैं।

28 फरवरी से ईरान, 22 फरवरी से यूक्रेन जंग

बता दें कि पश्चिम एशिया युद्ध की आग में धधक रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल ने जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन चलाया हुआ है। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। वहीं फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन की जंग जारी है।रूस का मकसद यूक्रेन को नाटो से दूर रखना है। इस जंग को रोकने के लिए ट्रंप और पुतिन के बीच अगस्त 2025 में अलास्का में बातचीत हुई थी। जेलेंस्की से भी बातचीत हो चुकी है, बावजूद इसके ट्रंप रूस-यूक्रेन की जंग नहीं रुकवा पाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ