हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूरोप में मुस्लिम शासन, मंगल पर जंग और पृथ्वी का विनाश! जानें बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां

Baba Vanga Scary Predictions: बाबा वेंगा की डरा देने वाली भविष्यवाणियों के बारे में आपको बता रहे हैं। अगर ये सच साबित हुईं तो बड़े बदलाव आगे दुनिया में देखने को मिलेंगे। बल्गेरियाई भविष्यवक्ता वांगेलिया पांडेवा गुशटेरोवा को ही बाबा वेंगा कहा जाता है। 1996 में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
Baba Vanga

Baba Vanga Predictions: वांगेलिया पांडेवा गुशटेरोवा यानी बाबा वेंगा बल्गेरियाई भविष्यवक्ता थे। उनका जन्म 1911 में हुआ था। निधन 1996 में 85 साल की आयु में हो गया था। उनकी भविष्यवाणियां काफी डरावनी हैं। उनको नेत्रहीन रहस्यवादी भविष्यवक्ता माना जाता है, जिनकी चर्चा मौत के बाद भी दुनिया में होती है। दावा है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उनको बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बताया जाता है कि 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। जिसके बाद भविष्यवाणी करने की अनोखी ताकत मिली। कुछ लोग दावा करते हैं कि वेंगा बाबा ने 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क में आतंकी हमले की भविष्यवाणी की थी। जो सच साबित हुई।

यह भी पढ़ें:किशोर की हत्या के 25 साल बाद भी इस शख्स को नहीं पछतावा, कब्र पर जाकर बोला-जो किया, सही किया

बाबा ने दावा किया था कि न्यूयॉर्क के आसमान में धातु से बने दो पक्षी टकराएंगे। जिसके बाद झाड़ियों से भेड़ियों की चीखें गूंजेगीं। निर्दोष लोगों का खून पानी में बहेगा। माना जाता है कि ये पेंटागन पर हमले से जुड़ी बातें थीं। बाबा वेंगा तो दुनिया के अंत की तारीख भी बता चुके हैं। बाबा के अनुसार मानव जीवन 5079 में खत्म हो जाएगा। ब्रह्मांड में एक बड़ी घटना के कारण ऐसा होगा।

विज्ञापन

अब तक ये सब बता चुके हैं बाबा

2025 को लेकर भी वेंगा बाबा भविष्यवाणी कर चुके हैं। बाबा ने कहा था कि एक जंग होगी, जिसके कारण यूरोप की आबादी में गिरावट आएगी। वहीं, 2028 में मानव शुक्र ग्रह पर ऊर्जा के नए स्रोत खोजने पहुंचेगा। 2033 में ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगेंगे। जिससे समुद्र का स्तर काफी बढ़ जाएगा। 2043 में यूरोप पर मुस्लिम शासक का राज कायम हो जाएगा। 2076 में साम्यवाद फैल जाएगा, पूरी दुनिया में कम्युनिस्टों की वापसी होगी। 2100 में दुनिया के दूसरे हिस्से पर भी सूर्य का प्रकाश फैलने लगेगा। 2130 में इंसान का संपर्क अलौकिक सभ्यताओं (एलियंस) से होने लगेगा। 2170 में दुनिया को सूखे की मार झेलनी होगी। 3005 में मंगल ग्रह पर जंग होगी। 3797 में पृथ्वी तबाह हो जाएगी। इंसानों को रहने के लिए दूसरे ग्रह पर जाना होगा। 5079 में दुनिया का पूरी तरह अंत हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:9 साल की बेट‍ियां बनेंगी दुल्‍हन! इस मुस्‍ल‍िम देश ने आख‍िर क्‍यों बना डाला नया कानून?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:’10 साल से रोज मेरी अस्मत लूटते; बालों से पकड़कर घसीटते…’, 24 साल की महिला की रुला देने वाली कहानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola