---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

किशोर की हत्या के 25 साल बाद भी इस शख्स को नहीं पछतावा, कब्र पर जाकर बोला-जो किया, सही किया

UK Crime News in Hindi: एक व्यक्ति ने 25 साल पहले दो लोगों को गोली मारी थी। जिसके बाद एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की जान बच गई थी। लेकिन सजा काटने के बाद भी इस शख्स को पछतावा नहीं है। आखिर ये मामला क्या था? शख्स ने दो लोगों को गोली क्यों मारी थी? खबर में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

UK Crime News: यूके के नॉरफॉक शहर के एमनेथ हंगेट गांव में 1999 में हुई हत्या के मामले में एक किसान की सजा पूरी हो चुकी है। किसान का नाम टोनी मार्टिन है। जिनको अपने किए पर पछतावा नहीं है। अगस्त 1999 में जब वे 54 साल के थे, तब उन्होंने दो लोगों को गोली मारी थी। जिसमें 16 वर्षीय फ्रेड बारास की मौत हो गई थी। जबकि 29 साल के ब्रेंडन फियरन की जान बच गई थी। टोनी बताते हैं कि वे सजा पूरी होने के बाद फ्रेड की कब्र पर गए थे। वहां खड़े होकर कहा कि जो भी किया, सही किया। उन्हें अपने किए का पछतावा नहीं है।

चाची ने विरासत में दिया इतना महंगा घर

बता दें कि रात के समय दो लोग टोनी के घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। टोनी ने दोनों को शूट कर दिया। टोनी को 3 मिलियन डॉलर (25,18,53,150 रुपये) का घर अपनी चाची से विरासत में मिला है। वे इसकी रखवाली कर रहे थे। सोते समय टोनी को आवाजें आई। जिसके बाद वे सीढ़ियों पर आए। उन्होंने चोर देखे और गोली चला दी। टोनी ने कोर्ट में दलील दी थी कि चेतावनी के तौर पर गोली चलाई थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें हत्या का दोषी पाया।

---विज्ञापन---

टोनी को अब भी उम्मीद है कि एक न एक दिन उनको निर्दोष घोषित किया जाएगा। वे न्याय व्यवस्था को सही नहीं मानते। कहते हैं कि खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पूरी ऊर्जा खर्च कर दी। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। आप अपने घर में सोते समय कैसे दोषी हो सकते हैं? क्या अपनी निजी जगह की रक्षा करने की कोशिश करना गलत है? मार्टिन अब 79 साल के हो चुके हैं। टोनी बताते हैं कि वे अपनी मां से मिलकर आए थे। घर आकर शराब पी और सो गए।

---विज्ञापन---

बंदूक उठाई और चला दी गोली

रात को उन्होंने शोर सुना। फिर लंबे समय से अखबारों में छिपाई बंदूक निकाली और बाहर की तरफ आए। अगले दिन यूके पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया। जेल जाने के बाद उनकी मां हिलेरी की भी मौत हो गई। वे एक संन्यासी की तरह सजा काटने के बाद रिहा हुए। एक समय तो वे अपनी कार में सोने लगे थे। वे मानते हैं कि चोरों के लिए सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। फ्रेड के पैर और पीठ में गोली लगी थी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ब्रेंडन फियरन के पैर में गोली लगी। बाद में उसे भी संपत्ति में चोरी करने की साजिश में तीन साल की जेल हुई। नॉर्विच क्राउन कोर्ट ने टोनी को सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें:9 साल की बेट‍ियां बनेंगी दुल्‍हन! इस मुस्‍ल‍िम देश ने आख‍िर क्‍यों बना डाला नया कानून?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:’10 साल से रोज मेरी अस्मत लूटते; बालों से पकड़कर घसीटते…’, 24 साल की महिला की रुला देने वाली कहानी

First published on: Aug 10, 2024 06:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola