नई दिल्ली: भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद चर्चित हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ की राइटर जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। 57 साल राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर की ओर से दी गई धमकी के स्क्रीनशॉट को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
हैरी पॉटर की लेखिका ने रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि उन्हें बहुत दुख है, उम्मीद करती हूं कि सलमान रुश्दी जल्द ठीक होंगे। इसके जवाब में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “चिंता मत करो। आप अगले हैं।”
सलमान रुश्दी को वेंटिलेटर से हटाया गया, कर रहे हैं बातचीत
उधर, सलमान रुश्दी की हालत ठीक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। कहा जा रहा है कि वे बातचीत कर रहे हैं। रुश्दी के साथी राइटर आतिश तासीर ने शनिवार शाम को ट्वीट कर उनके सेहत के बारे में जानकारी दी।
लेक्चर देने से पहले हमलावर ने मारा था चाकू
बता दें कि न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में रुश्दी को लेक्चर देना था। इस दौरान वहां पहुंचे हमलावर हादी मतर के पास मंच तक पहुंचने के लिए पास था। मेजर स्टैनिज़ेव्स्की ने कहा कि आरोपी के पास से एक बैग मिला है जिसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान थे। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और फिलहाल हमले के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। स्टैनिज़ेव्स्की ने कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए एफबीआई और शेरिफ ऑफिस के साथ काम कर रहा है।
सैटेनिक वर्सेज किताब के लिए रुश्दी को मिल रही थी धमकियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान रुश्दी को उनकी किताब सैटेनिक वर्सेज किताब के लिए पिछले कई सालों से धमकियां मिल रही थीं। ये सलमान की चौथी किताब थी। 1988 में पब्लिश इस किताब के मार्केट में आने के बाद एक समुदाय विशेष के बीच आक्रोश फैल गया और उन्होंने इस किताब को ईशनिंदा करार दिया था। किताब और सलमान के खिलाफ पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन होने लगा था और किताब पर प्रतिबंध की भी मांग की गई थी।
ईरानी नेता ने रुश्दी के खिलाफ जारी किया था फतवा
किताब के पब्लिश होने के एक साल बाद ईरान के नेता अयातुल्ला खुमैनी ने रुश्दी के खिलाफ फतवा भी जारी किया था। कहा जाता है कि धमकियों के बाद भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी करीब 10 साल तक छिपे रहे थे। बता दें कि सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को उस समय चाकू से हमला कर दिया गया जब वे पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में लेक्चर देने वाले थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी चोटों के इलाज के लिए उनकी सर्जरी की गई।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
47 mins agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 hr agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines