कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

Australian Airline Qantas Airways: ऑस्ट्रेलिया की एक प्रमुख एयरलाइन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कंतास एयरलाइन को कई करोड़ का हर्जाना देने के आदेश दिए गए हैं। इस एयरलाइन के खिलाफ संगीन आरोप लगे थे। जिसके बाद मुकदमा चला। अब इस मुकदमे को निपटाने की प्रक्रिया पर सहमति बनी थी।

quanatas airways

क्वांटास एयरवेज। फोटो क्रेडिट-एक्स

Qantas Airways: ऑस्ट्रेलियाई प्रमुख एयरलाइन क्वंटास एयरवेज के खिलाफ चल रहा मुकदमा निपटने वाला है। एयरलाइन के खिलाफ आरोप थे कि उसने रद्द हो चुकीं उड़ानों की टिकटें भी बेचीं। जिसके बाद अब एयरलाइन अपने 86 हजार ग्राहकों को जुर्माना देने के लिए तैयार हो गई है। जिसके तहत 120 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 585 करोड़ रुपये) फाइन के तौर पर वहन किए जाएंगे। मामला कोविड काल यानी 2021-22 का है। एयरलाइन 100 मिलियन यानी 6.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुर्माने के तौर पर देगी। वहीं, ग्राहकों को मुआवजे के तौर पर लगभग 20 मिलियन वहन किए जाएंगे। जिसके बाद अब मुकदमा निपट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में उपभोक्ता मामलों की प्रमुख कैस गॉटलिब ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में एयरलाइन का आचरण स्वीकार करने वाला नहीं था। कई उपभोक्ताओं को छुट्टी और व्यापार के लिए जो टिकट दिए गए, वे पहले से रद्द हो चुकीं फ्लाइटों के थे। जिसके बाद कार्रवाई की गई। उनकी कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को परेशानी से बचाना और उपभोक्ता मामलों का ईमानदारी से निर्वहन करना है।

विज्ञापन

कोविड में 1700 लोगों को निकाला था काम से

क्वांटास समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेनेसा हडसन ने फैसले को लेकर कहा कि वे ग्राहकों का विश्वास कायम रखने को लेकर काम कर रहे हैं। समझौता कोर्ट की मंजूरी के अंतर्गत है। उन्होंने माना कि कोविड के बाद फ्लाइटें शुरू होने के बावजूद उनकी कंपनी ने लोगों को निराश किया। कई ग्राहक हमारी विफलताओं के कारण प्रभावित हुए थे। आगे हम ईमानदारी से काम करेंगे। क्वांटास ने कोविड में अपने 1700 ग्राउंड स्टाफ को भी काम से निकाल दिया था। जिसके बाद तत्कालीन सीईओ एलन जॉयस ने अपनी सेवानिवृत्ति को 15 साल रहने के बाद 2 माह बढ़ा लिया था। काफी आलोचना कंपनी के कदम की लोगों ने की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ