---विज्ञापन---

दुनिया के इस देश में सबसे ज्यादा रहना चाहते हैं भारतीय, 3 साल में 855% बढ़ी संख्या

Applications for asylum in the US from Indians have skyrocketed: अमेरिका शरण देने से मना न करे इसलिए दूसरे देश से आए लोग अपने देश में जान का खतरा होने का कारण बताते हैं।

---विज्ञापन---

Applications for asylum in the US from Indians have skyrocketed: दुनिया में अगर कोई देश है जहां इंडियन सबसे ज्यादा रहने की शरण मांग रहे हैं तो वह है अमेरिका। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा हाल ही जारी आंकड़ों के अनुसार तीन साल के अंदर ये संख्या 855% बढ़ी है। जानकारी के अनुसार 2021 के अमेरिकी वित्तीय वर्ष में कुल 4330 भारतीयों ने अमेरिका में शरण देने के लिए आवेदन किया था।

जबकि वित्त वर्ष 2023 में ये संख्या बढ़कर 41330 पहुंच गई। खास बात ये है कि इनमें करीब 50 फीसदी लोग गुजरात के थे। बता दें अमेरिका में शरण मांगते हुए किसी भी देश से आए लोगों को उसका कारण बताना होता है। अमेरिका मना न करे इसलिए दूसरे देश से आए लोग अपने देश में रहने से डरने, खुद को वहां सताए जाने और शरण देने की गुहार लगाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kamala Harris बन सकती हैं राष्ट्रपति! अगर जो बाइडेन उठाएं ये बड़ा कदम

---विज्ञापन---

अमेरिका में रहने की इन कारणों से शरण मांग रहे भारतीय

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका में शरण चाहने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, यह प्रवृत्ति अमेरिकी सपने को जीने के प्रबल आकर्षण को दर्शाती है। विभाग ने आगे बताया कि 2021 में शरण मांगने वालों में 2090 लोगों ने सकारात्मक कारणों (affirmative applications) और 2240 लोगों ने रक्षात्मक कारणों (defensive applications) से अमेरिका में चरण देने का आग्रह किया था।

5340 भारतीयों को इस साल मिली शरण

बता दें कि वित्त वर्ष 2022 में 14570 भारतीयों ने अमेरिका में शरण देने के लिए आवेदन किया। जानकारी के अनुसार कुल 2023 में कुल 41330 लोगों ने शरण मांगी जिसमें से 5340 भारतीयों को शरण दी गई। इन 5340 भारतीयों में 2710 लोगों ने सकारात्मक मामलों के जरिए और 2630 नेरक्षात्मक कार्यवाही के जरिए रहने की अनुमति मांगी थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रंप की जीत पर बौखलाया शख्स, पत्नी-दो बच्चों का कत्ल कर खुद को गोली मारी

First published on: Nov 11, 2024 06:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola