Kamala Harris बन सकती हैं राष्ट्रपति! अगर जो बाइडेन उठाएं ये बड़ा कदम

कमला हैरिस राष्ट्रपति बन सकती हैं, मगर इसके लिए जो बाइडेन को एक कदम उठाना होगा। हैरिस के एक कर्मचारी ने यह सुझाव दिया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Kamala Harris

कमला हैरिस बन सकती हैं राष्ट्रपति

विज्ञापन
Advertisment

हैरिस के एक पूर्व कर्मचारी ने  राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि यदि वे अपने पद से इस्तीफा दे दें  तो हैरिस कुछ समय के लिए ही सही राष्ट्रपति बन जाएंगी। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्या हैरिस बनेंगी राष्ट्रपति?

पीटीआई की हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि हैरिस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर के पद पर काम कर चुके जमाल सिमंस ने एक सोशल मीडिया के जरिए ये सुझाव दिया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन से इस्तीफा देना चाहिए और हैरिस को राष्ट्रपति पद सौंप देना चाहिए। इससे वह थोड़े समय के लिए ही सही अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। इसके बाद उन्होंने के टॉक शो में भी इसके बारे में बात की। यह सुझाव ऐसे समय में आया है जब 60 वर्षीय कमला हैरिस हाल ही में 5 नवंबर के आम चुनाव में राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प से हार गई थीं।

Joe Biden

राष्ट्रपति बाइडेन

विज्ञापन

की जो बाइडेन की तारीख

सिमंस ने बताया कि जो बाइडेन एक बेहतरीन राष्ट्रपति रहे हैं और उन्होंने अपने किए गए कई वादों को पूरा किया है। आगे उन्होंने बताया कि बिडेन ने हैरिस से वादा किया था कि वे उनको राष्ट्रपति पद संभालने का मौका देंगे।  ऐसे में सही समय है कि बाइडेन एक अंतिम वादा पूरा कर सकते हैं, जिससे हैरिस को पद संभालने का मौका मिल सके।

उन्होंने बताया कि बाइडेन वह अगले 30 दिनों में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बन जाएंगी।

विज्ञापन

ट्रंप के लिए मुसीबत

CNN के सिचुएशन रूम  में इंटरव्यू के दौरान सिमंस ने कहा कि  यह ट्रंप के लिए मुसीबत बन सकता है । ऐसा करने से भविष्य की महिला उम्मीदवारों के लिए बिना किसी दबाव के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना आसान हो जाएगा। सिमंस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए संभावित राजनीतिक लाभों पर जोर देते हुए कहा कि यह कदम जनता की विचारधारा को बदल सकता है और अधिक ट्रांसपेरेंट माहौल बना सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ