अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने ट्रंप प्रशासन और पेंटागन के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है. कंपनी ने अदालत में मुकदमा दायर कर उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उसे ‘सप्लाई चेन रिस्क’ यानी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम घोषित किया गया था. ये मामला अमेरिका में एआई तकनीक के सैन्य इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद को और तेज कर सकता है.
ये भी पढ़ें: जंग में उतरेगा ट्रंप का 19 साल का बेटा? अमेरिका में हजारों लोगों ने क्यों शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने पिछले हफ्ते एंथ्रोपिक को ‘सप्लाई चेन रिस्क’ घोषित कर दिया था. ये फैसला उस विवाद के बाद आया, जब कंपनी ने अपने एआई टूल Claude को सैन्य उद्देश्यों के लिए बिना किसी बैन के इस्तेमाल करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था. एंथ्रोपिक का कहना है कि उसकी नीति के मुताबिक, उसके एआई मॉडल का इस्तेमाल ऑटोमेटिक हथियारों या बड़े पैमाने पर निगरानी (mass surveillance) के लिए नहीं किया जा सकता.
दो अदालतों में दायर किए केस
कंपनी ने इस फैसले के खिलाफ दो मुकदमे दायर किए हैं. पहला केस कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में, दूसरा केस वॉशिंगटन डी.सी. की अपील अदालत में दर्ज किए गए हैं. इन मुकदमों का मकसद पेंटागन के फैसले को रद्द कराना और उसके अमल को रोकना है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन का मानना है कि रक्षा विभाग को एआई तकनीक का इस्तेमाल सभी वैध सैन्य उद्देश्यों के लिए करने की इजाजत होनी चाहिए. इसी विवाद के बाद एंथ्रोपिक को सुरक्षा जोखिम घोषित किया गया और सरकारी एजेंसियों को उसकी तकनीक का इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद करने के निर्देश दिए गए. वहीं, एंथ्रोपिक का कहना है कि सरकार ने उसे गलत तरीके से निशाना बनाया है और ये फैसला उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है. कंपनी के मुताबिक, किसी निजी कंपनी को उसकी नीतियों की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बताना सही नहीं है.
ये भी पढ़ें: किम जोंग उन को झटका? ट्रंप ने कोरिया भेजे हजारों अमेरिकी सैनिक, जानिए क्या है तैयारी?
संबंधित खबरें
अमेरिकी में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
19 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
6 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines