---विज्ञापन---

दुनिया

किम जोंग उन को झटका? ट्रंप ने कोरिया भेजे हजारों अमेरिकी सैनिक, जानिए क्या है तैयारी?

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार से दक्षिण कोरिया के साथ बड़ा सैन्य अभ्यास 'फ्रीडम शील्ड' शुरू किया है। इसमें शामिल होने के लिए अमेरिका ने हजारों सैनिकों को भेजा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

मिडिल ईस्ट में जंग का आज 10वां दिन है। एक तरफ अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। यहां तक कि राष्ट्रपति ट्रंप कई बार ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने की बात कर चुके हैं। ईरान तो नहीं ट्रंप ने कोरिया में सेना ने भेज दी है। दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर अमेरिका ने सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ का आगाज कर दिया है।

मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है। इसकी वजह है अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार से दक्षिण कोरिया के साथ बड़ा सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ शुरू किया है। इसमें हजारों सैनिक भाग लेंगे। ये सैन्य अभ्यास 9 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जंग के बीच चीन का बड़ा फैसला, भारत से दोस्ती मजबूत करने का बनाया प्लान, जानें क्या है ब्रिक्स

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि सैन्य अभ्यास फ्रीडल शील्ड में करीब 18,000 कोरियाई सैनिक भाग लेंगे। 19 मार्च तक सैन्य अभ्यास चलेगा। हालांकि सैन्य अभ्यास के लिए अमेरिकी फोर्सेस कोरिया (यूएसएफके) ने अमेरिकी सैनिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है लेकिन हजारों में बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

बता दें कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का युद्धाभ्यास विषम समय में हो रहा है। एक तरफ मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है, दूसरी तरफ जंग में उत्तर कोरिया के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच दक्षिण कोरियाई मीडिया में चर्चा है कि वाशिंगटन कुछ सैन्य संसाधनों को दक्षिण कोरिया से हटाकर ईरान के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ईरान में 175 स्कूली बच्चों की मौत, स्कूल पर गिरी अमेरिका की टोमाहॉक मिसाइल, CCTV में कैद

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2026 10:19 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola