Airbnb Case: अमेरिका में टेक्सास प्रांत के एक कपल के साथ एक हैरान करने वाला वाकया पेश आया है। दोनों किराए पर प्रॉपर्टी देने वाली कंपनी Airbnb के एक घर में ठहरे हुए थे। वे दोनों बाथरूम में रोमांस कर रहे थे, तभी उनकी नजर हिडन कैमरे पर पड़ी। यह देख उनके होश उड़ गए। कपल ने Airbnb के मालिक पर 75 हजार डॉलर का मुकदमा ठोंका है।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबकि, यह पूरा मामला अगस्त 2022 का है। टेक्सास के रहने वाले कायली गेट्स और उनके मंगेतर क्रिश्चियन कैप्रारो मैरीलैंड गए थे। वहां उन्होंने सिल्वर स्प्रिंग्स में संपत्ति के मालिक क्रिस्टोफर गोइसे से किराए पर घर लिया। दोनों बाथरूम में अंतरंग गतिविधियों में लगे हुए थे, तभी उन्हें उनकी रिकॉर्डिंग करने के लिए लगाए गए छिपे हुए कैमरे मिल गए।
इसके बाद कायली और उनके मंगेतर क्रिश्चियन कमरे में चले गए। बिस्तर पर लेटे थे कि उन्होंने देखा कि कमरे में दो स्मोक डिटेक्टर थे। एक सीधे बिस्तर के ऊपर और एक कोने में। जैसे ही वे स्मोक डिटेक्टर के पास गए, उन्होंने देखा कि उनमें भी कैमरा लगा हुआ था।
महिला बोली- अपमान और शर्मिंदगी से भर गई थी
मुकदमे में कायली गेट्स ने डर और चिंता की उस भावना के बारे में बताया, जो हिडन कैमरे मिलने के बाद उन्होंने महसूस किया था। कायली ने कहा कि वह रोने लगी थीं। धड़कनें बढ़ गई थीं। क्योंकि उन्हें नहीं मालूम था कि उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर क्या किया गया है। शर्मिंदगी, अपमान से भर गई थी।
बेसमेंट से मिला एक और कैमरा
घटना के बाद गेट्स और कैप्रारो पास के एक होटल में चले गए, जहां उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए बुलाया। जब मैरीलैंड के अधिकारियों ने सिल्वर स्प्रिंग संपत्ति की तलाशी ली, तो उन्हें घर के तहखाने में एक अतिरिक्त छिपा हुआ कैमरा मिला, जहां अन्य किराएदार रह रहे थे।
मकान मालिक को 30 दिन में देना होगा जुर्माना
मोंटगोमरी काउंटी पुलिस ने चल रहे मुकदमे के कारण मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कपल की वकील व्हिटनी के अनुसार गेट्स और कैप्रारो भावनात्मक तनाव के परिणामस्वरूप 75 हजार डॉलर से अधिक की मांग कर रहे हैं। गोइसे के पास जवाब देने के लिए 30 दिन का समय है।
यह भी पढ़ें: Cyber crime: 8 साल के बच्चे ने ऑनलाइन खरीदी AK-47, सच्चाई जानकर हैरान रह गई मां
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
8 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
14 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
21 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines