हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस द्वीप पर '90 रुपये' में मिल रहा घर! ट्रंप की जीत से 'नाखुश' लोगों के लिए अनोखा ऑफर

America News: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद लोगों की अच्छी और खराब दोनों ही प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिन लोगों को ट्रंप की जीत रास नहीं आ रही है, ऐसे लोगों के लिए एक द्वीप पर सस्ते में घर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

America News: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। अमेरिका में बहुत सी जनता ट्रंप की जीत से खुश नहीं हैं। इसके लिए कई बड़े लोग देश छोड़ने की बात भी कर चुके हैं। ट्रंप की जीत के बाद लोगों का कहना है कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उनको देश में अपना भविष्य नहीं दिखता है। ऐसे ही लोगों के लिए इटली के द्वीप  (Tiny Italian Island) पर सस्ते में घर मिल रहे हैं।

89.31 रुपये में घर

अमेरिका में ट्रंप का विरोध तेज हो गया है। उनकी जीत के बाद कुछ लोगों ने अमेरिका से ही चले जाने का फैसला किया है। इसमें अरबपति एलन मस्क की बेटी जैना का भी है, जिसने कहा है कि वो अब अमेरिका में नहीं रहना चाहती हैं। ऐसे ही लोगों के लिए इटली के सार्डिनिया द्वीप को बसाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। ग्रामीण इटली में आर्थिक गिरावट और घटती आबादी जैसी परेशानियों के बीच अमेरिकी नागरिकों को यहां पर कम कीमत पर घर दिए जा रहे हैं। यहां पर लोगों को आकर्षित करने के लिए केवल एक यूरो (89.31 रुपये) में घर बेचने की पेशकश की जा रही है।

ऑफर किए गए घरों को तीन स्तरों में दिया जा रहा है। जिसमें घूमने वाले लोगों के लिए अस्थाई घर फ्री में दिए जाएंगे, वहीं, एक यूरो में ऐसा घर दिया जा रहा है जो टूटी फूटी अवस्था में है। इसके अलावा 100,000 यूरो (8914410.00 रुपये) तक की कीमत पर रहने के लिए तैयार घर ले सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े: Trump के आने से इंडियन फार्मा इंडस्ट्री को होगा फायदा? यहां जानें डिटेल्स

वेबसाइट हुई शुरू

अमेरिकी प्रवासियों के लिए एक वेबसाइट शुरू की गई है। इसी साइट से अमेरिका छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को सस्ते घरों की पेशकश की जा रही है। सार्डिनिया के अधिकारियों को उम्मीद है कि लोग जल्दी ही इन संपत्तियों को खरीद लेंगे। वेबसाइट पर लिखा गया कि ‘क्या आप वैश्विक राजनीति से थक चुके हैं? क्या आप नए अवसरों के साथ संतुलित जीवन शैली अपनाना चाहते हैं? हालांकि, इसमें कहीं भी यह नहीं लिखा है कि इसे अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद बनाया गया है।

विज्ञापन

इस पहल से उम्मीद है कि अमेरिकी लोग इस द्वीप को पुनर्जीवित करने में मदद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के लोगों के अलावा यहां पर दूसरे देशों के लोगों का भी स्वागत किया जाएगा। आपको बता दें कि इस द्वीप पर अभी केवल 1150 निवासी हैं। आर्थिक स्थिति की वजह से लोग द्वीप छोड़कर चले गए हैं।

ये भी पढ़े: US की महिला बनी हैवान, अपने ही दो बेटों को ओवन में डाल जलाकर मार डाला; कोर्ट ने सुनाई ये सजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola