Trump के आने से इंडियन फार्मा इंडस्ट्री को होगा फायदा? यहां जानें डिटेल्स

एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रम्प के वापस आने के बाद भारतीय फार्मास्युटिकल को फायदा हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

pharmaceutical

pharmaceutical

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चाइनीज गुड्स पर हाई टैरिफ इंडियन फार्मास्युटिकल प्लेयर्स के लिए अमेरिकी जेनेरिक फार्मास्युटिकल मार्केट में नए रास्ते खोल सकते हैं। इससे वे सप्लाई की कमी को पूरा कर सकेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

फार्मास्युटिकल कंपनी के लिए नया बाजार

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय फार्मास्युटिकल के लिए अमेरिका अब प्रमुख बाजार बना हुआ है। यह कुल सेल का 30% और  वॉल्यूम मार्केट शेयर का 40% है। इसमें ड्यूटी स्ट्रक्टर और बॉर्डर जियोपोलिटिकल डायनामिक्स में बदलाव से जुड़े जोखिम हैं, हालांकि ग्लोबल जेनेरिक फार्मास्युटिकल मार्केट में भारत की ताकत इसे अमेरिकी व्यापार और सप्लाई चेन स्ट्रेटजी में बदलाव से फायदा पाने में मदद करती है।

PwC इंडिया के ग्लोबल हेल्थ इंडस्ट्रीज एडवाइजरी लीडर सुजय शेट्टी ने मीडिया को बताया कि आने वाले ट्रंप प्रशासन के ‘अमेरिका फर्स्ट’, कम टैक्स और महंगाई को कम करने के एजेंडे को देखते हुए, भारतीय कंपनियों को अमेरिका सप्लाई चेन में अवसरों की तलाश करनी चाहिए। वहीं बायो सिक्योर अधिनियम, पोटेंशियल प्राइजिंग प्रेशर और मैन्युफैक्चरिंग के आसपास लोकलाइजेशन रूल्स को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि यह एक मिक्सर बैग की तरह काम करता है। ऐसे में क्लेरिटी के लिए हमें इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
pharmaceutical

pharmaceutical

जल्द क्लियर होगा ट्रंप का एजेंडा

बता दें कि आने वाले कुछ हफ्तों में दूसरे कार्यकाल के लिए ट्रंप का एजेंडा क्लीयर हो जाएगा। भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी ने पहले ही स्थापित ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ कॉन्टैक्ट किया हुआ है। यूएस बाय सिक्योरिटी एक्ट भारतीय सीडीएमओ को फायदा पहुंचा कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ