---विज्ञापन---

दुनिया

इजरायल के खिलाफ लामबंद हुए 8 मुस्लिम देश, वेस्ट बैंक को लेकर क्यों धमकी?

इजरायल के खिलाफ लामबंद हुए 8 मुस्लिम देश, वेस्ट बैंक को लेकर क्यों धमकी?

Author Edited By : Raghav Tiwari
Updated: Feb 10, 2026 08:25
Muslim countries mobilized against Israel

इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच इजरायल के लिए नया संकट उत्पन्न होता दिख रहा है। इजरायल के खिलाफ अब 8 देश मुस्लिम देश इकठ्ठे होते दिख रहे हैं। पाकिस्तान समेत 8 मुस्लिम देशों ने गत सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कब्जे वाले पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) में इज़रायल की लगातार विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ सभी देशों ने कड़ी चेतावनी दी।

8 मुस्लिम देशों ने इजरायल पर अवैध तरीके से संप्रभुता थोपने, यहूदी बस्तियों के विस्तार और फ़िलिस्तीनी जनता को विस्थापित करने का आरोप लगाया है। बता दें कि संयुक्त बयान पर पाकिस्तान, मिस्र, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया, तुर्किये, सऊदी अरब और कतर के विदेश मंत्रियों के हस्ताक्षर हैं। संयुक्त बयान में बताया गया कि इजरायल के फैसले पश्चिमी तट को अवैध रूप से अपने में मिलाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2026 08:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.