इजरायल-ईरान में युद्ध की दस्तक! लगा सिक्योरिटी लॉकडाउन, नेतन्याहू की ट्रंप को अकेले हमला करने की चेतावनी

Trump vs Netanyahu vs Khamenei: ईरान के पीछे अब अमेरिका के साथ इजरायल भी पड़ गया है और इस बार मुद्दा बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम है। वहीं अमेरिका और इजरायल की धमकियों के बीच ईरान ने भी जंग की तैयारी कर ली है। अमेरिका को उसके सैन्य ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी है।

Donald Trump, Benjamin Netanyahu, Ali Khamenei

अमेरिका के बाद अब इजरायल ने ईरान पर हमले की तैयारी की है।

Israel Iran US Tension: ईरान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि वह जंग के मुहाने पर खड़ा है। एक ओर अमेरिका के साथ शांति वार्ता फेल होती दिख रही है और अमेरिका हमला करने के लिए दरवाजे पर खड़ा है। दूसरी ओर, इजरायल अब ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के पीछे पड़ गया है और हमला करने की धमकी दे रहा है। इजरायल ने अमेरिका को भी साफ कह दिया है कि अगर अमेरिका ने साथ नहीं दिया तो वह अकेले ही ईरान पर अटैक करेगा।

विज्ञापन

ईरान में सिक्योरिटी लॉकडाउन, जंग की तैयारी

बता दें कि अमेरिका और इजरायल की धमकियों के चलते ईरान ने भी जंग की पूरी तैयारी कर ली है। ईरान में राष्ट्रव्यापी सुरक्षा घेरा लागू है। तेहरान, जाहेदान समेत पूरे देश में सड़कों पर IRGC की यूनिट, सैन्य वाहन और चौकियां तैनात हैं। ईरान सरकार ने विद्रोह, तख्तापलट और अशांति के दौरान चौकियां स्थापित की थीं, जो युद्ध का संकट टलने तक बनी रहेंगी। वहीं मस्जिदों और इस्लामी केंद्रों के आसपास भी अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है, यानी ईरान हमले का जवाब देने को तैयार है।

विज्ञापन

अमेरिका के सैन्य ठिकाने ईरान के निशाने पर

बता दें कि अमेरिका की युद्ध की धमकियों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका को धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका की सैन्य तैनाती से ईरान नहीं डरता। अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों का टारगेटर मध्य पूर्व के देशों में बने अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं। ईरान की सेना के जवानों की उंगलियां ट्रिगर पर हैं। इधर मिसाइल आएगी और उस मिसाइल जाएगी, तबाही मचाकर रख देंगे।

इजरायल की अमेरिका और ट्रंप को चेतावनी

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को ईरान पर हमला करने की चेतावनी दी है। अमेरिका की तरह इजरायल ने भी ईरान पर फिर से हमला करने की तैयारी कर रखी है। अब नेतन्याहू का कहना है कि युद्ध का समय आ गया है। अमेरिका से इजरायल को सैन्य सहायता देने का आग्रह है। मौजूदा स्थिति निर्णायक मोड़ है। उन्होंने बाइबल का हवाला देते हुए कहा कि बाइबल में कहा गया है, शांति का एक समय होता है और युद्ध का भी और यह युद्ध का ही समय है।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंस बोले- ट्रंप लेंगे अंतिम फैसला

बता दें कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप अंतिम निर्णय लेंगे कि ईरान के साथ बातचीत में सीमा रेखा कहां खींची जाए। अगर हम ईरानियों के साथ मस्कट में हुई बातचीत को देखें तो राष्ट्रपति ट्रंप वास्तव में एक फायदेमंद समझौता करने की पूरी कोशिश कर रहे थे, जो अमेरिका के लिए भी फायदेमंद होता, लेकिन अगर ईरानी भी समझदारी दिखाते और वह समझौता कर लेते और समझौता करना उनके लिए अच्छा होता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ