Mexico Fire: मेक्सिको में एक भीषण अग्निकांड में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हुए हैं। यह आग उत्तरी मेक्सिको के एक इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में लगी थी। यह सेंटर अमेरिका बॉर्डर के पास है। हादसे को लेकर मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल ने जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, मेक्सिको के सिउडाड जुआरेज शहर में एक इमिग्रेशन सेंटर है। जिसमें मध्य और दक्षिण अमेरिका के अलावा क्यूबा के 68 प्रवासी रह रहे थे। यह सेंटर अमेरिका में दाखिल होने के लिए एक प्रमुख क्रॉसिंग पॉइंट भी है। यहीं से होकर प्रवासी अमेरिका में एंट्री लेते हैं।
और पढ़िए – Mexico के इमिग्रेशन सेंटर में भीषण आग, 39 प्रवासियों की मौत, 29 घायल, गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश
सोमवार रात 10 बजे लगी आग
नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (INM) ने मंगलवार को बयान जारी किया है। आईएनएम के मुताबिक, यह घटना सोमवार की रात 10 बजे की है।
पुलिस, फायर और एंबुलेंस की लगी कतार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार की रात 10 बजे अचानक धुआं उठने लगा। तत्काल पुलिस से मदद मांगी गई। इलाके में पुलिस की कार, एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी गाड़ियों की कतार लगी हुई है। शव निकाले गए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए – ‘भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना…’, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया करारा जवाब
गृह मंत्रालय ने मौतों पर जताया दुख
गृह मंत्रालय ने मौतों पर दुख जताया है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मेक्सिको के प्रॉसिक्यूटर जनरल ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वे घटनास्थल पर पहुंच भी गए हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 mins agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
34 mins agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
47 mins agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
8 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
11 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
12 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
12 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
20 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
23 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines