हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

34 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, बांग्लादेश सैन्य अधिकारियों ने की कार्रवाई

14-15 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि को बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों ने मोंगला के पास 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर बांग्लादेशी क्षेत्रीय पानी में मछली पकड़ रहे थे। इसके साथ ही, बांग्लादेश ने दो ट्रॉलर, एफबी झार और एफबी मंगलचंदी को भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन
34 मछुआरों को बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया (ANI प्रतीकात्मक फोटो)

बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों द्वारा 34 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए हैं। MEA सूत्रों के हवाले से खबर से ये खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14-15 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि को 34 भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश सैन्य अधिकारियों ने मोंगला के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर बंगलादेशी क्षेत्रीय पानी में मछली पकड़ रहे थे।

भारत के हाई कमिश्नर ने मामले को लेकर की बात

बताया जा रहा है कि मछुआरों की गिरफ्तारी के साथ ही बांग्लादेश के अधिकारियों ने दो ट्रॉलर, एफबी झार और एफबी मंगलचंदी को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को मोंगला बंदरगाह ले गए। भारत के हाई कमिश्नर ने मामले को यूनुस सरकार के साथ टेक अप किया है ताकि मछुआरों की सुरक्षित वापसी हो सके।

वहीं मामले को लेकर काकद्वीप के विधायक मंतूराम पाखिरा ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है, उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार चिंता ना करे। इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी सुमित गुप्ता ने बताया गया कि मामले की जानकारी राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सीरिया के सुवैदा में 5वीं बार टूटा सीजफायर, द्रुज समुदाय पर हुए हमले 

वहीं जब इसकी जानकारी मछुआरों के परिजनों को लगी तो वे चिंतित हो गए। एक के परिवार के सदस्य ने कहा कि मैंने सुना है कि मेरे पति को बांग्लादेश में हिरासत में लिया गया है, हमें उन्होंने बांग्लादेश से हमें फोन किया और बताया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद उन्हें पुलिस थाने लाया गया है।वे सभी ठीक हैं लेकिन घर नहीं लौटने की वजह से सभी परेशान हैं और चिंतित हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : भारत ने उड़ाया था पाकिस्तान का एयरपोर्ट, अभी तक नहीं हो पाया शुरू, फिर से जारी किया NOTAM

16 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश तटरक्षक बल ने कम से कम 31 मछुआरों को भी पकड़ा था, ये सभी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर पड़ोसी जलक्षेत्र में चले गए थे। दो दिन बाद 48 मछुआरों के साथ तीन और ट्रॉलर पकड़े गए, जबकि 21 नवंबर को 16 मछुआरों के साथ एक और ट्रॉलर ज़ब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola