Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Pakistan: ब्लूचिस्तान में बकरीद की नमाज के दौरान जेल से 17 कैदी फरार, फायरिंग में एक की मौत

Pakistan: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर नमाज पढ़ने के लिए ब्लूचिस्तान में चमन जेल के कैदियों को खुली जगह पर लाया गया। इस दौरान कैदियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसमें एक कैदी मारा गया। वहीं, 17 अन्य कैदी भाग निकले। फरार […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Jun 30, 2023 17:59
Pakistan, Chaman Jail, Balochistan, Crime News
Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर नमाज पढ़ने के लिए ब्लूचिस्तान में चमन जेल के कैदियों को खुली जगह पर लाया गया। इस दौरान कैदियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसमें एक कैदी मारा गया। वहीं, 17 अन्य कैदी भाग निकले। फरार कैदियों में से कई आतंकवादी हैं। कैदियों की तलाश की जा रही है।

ब्लूचिस्तान जेल महानिरीक्षक मलिक शुजा कासी बताया कि यह घटना तब हुई जब गुरुवार को जेल के अंदर खुली जगह पर ईद की नमाज अदा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि हिंसा और गोलीबारी में कुछ पुलिस गार्ड और कैदी घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

नमाज के दौरान कैदियों ने किया हमला

शुजा कासी ने कहा कि जाहिर तौर पर इन कैदियों ने भागने की योजना बनाई थी और ईद की नमाज के दौरान इसे अंजाम दिया। जब उन्हें ईद की नमाज के लिए उनकी बैरक से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने पुलिस गार्डों पर हिंसक हमला कर दिया। जेल प्रहरियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैदी की भी मौत हो गई, जबकि 17 अन्य भागने में सफल रहे।

भगाने में की गई मदद

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भागने में सफल बनाने के लिए बाहर से मदद मिली थी। भागे हुए कैदियों की एक सूची तैयार की गई थी और उनमें से कुछ आतंकवादी गतिविधियों के लिए जेल में थे।

---विज्ञापन---

चमन जेल ईरान के सीमावर्ती शहर के करीब स्थित है और सुरक्षा बलों को डर है कि कैदियों ने साथियों की मदद से सीमा पार की होगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अध्यादेश पर मिला समर्थन

First published on: Jun 30, 2023 05:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.