---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अध्यादेश पर मिला समर्थन

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र के अध्यादेश (ट्रांसफर पोस्टिंग संबंधी) पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन का समर्थन मिला है। वरिष्ठ वकील ने इस मुद्दे पर एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर अपने विचार रखे हैं। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस लेख को अपने ऑफिशियल ट्विटर […]

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र के अध्यादेश (ट्रांसफर पोस्टिंग संबंधी) पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन का समर्थन मिला है। वरिष्ठ वकील ने इस मुद्दे पर एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर अपने विचार रखे हैं।

ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस लेख को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा “अब समय आ गया है कि कानूनी प्रक्रिया के प्रति इस तरह की अवहेलना को कड़ी चुनौती दी जाए, तीरंदाज को निशाना साध कर अपना तीर चलाना चाहिए” आगे उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ अधिवक्ता  गोपाल शंकरनारायणन का यह लेख अवश्य पढ़ें।

---विज्ञापन---
Arvind Kejriwal, Supreme Court, Delhi Ordinance

फाइल फोटो

केंद्र सरकार के अध्यादेश और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर अधिवक्ता ने रखे विचार

बता दें वरिष्ठ वकील के लेख में केंद्र सरकार के अध्यादेश, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और दिल्ली सरकार की भूमिका को लेकर विवेचना की गई है। इसमें दिल्ली विधायिका, इससे जुड़े कानून के साथ-साथ आईएएस और अन्य सेवा अधिकारी की अधीनता के बारे में बताया गया है।

First published on: Jun 30, 2023 03:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola