Landslide in China: सिचुआन प्रांत में भूस्खलन, 14 लोगों की मौत और पांच लापता
Edited By Bhola Sharma

Landslide in China
Edited By Bhola Sharma

Landslide in China
Landslide in China: चीनी में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई है। चीनी मीडिया आउटलेट सीसीटीवी ने रविवार को बताया कि चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हो गए। राहत-बचाव का काम जारी है। लापता लोगों को टीम सर्च कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सिचुआन के दक्षिण में लेशान शहर के पास एक पहाड़ी इलाके में रविवार सुबह करीब 6 बजे भूस्खलन हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद 180 से अधिक बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। बता दें कि बीते दो दिनों से लेशान में जमकर बारिश हुई है।
साल की शुरुआत में उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तमाम लोग लापता हुए थे। वहीं, पिछले साल सितंबर में बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी। इस बीच दक्षिण-पश्चिम चीन के पहाड़ी इलाकों में आए तेज भूकंप के बाद 82 लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः अमरीका में Google, Meta और Snapchat पर स्कूल ने दर्ज कराया मुकदमा, कहा- बच्चों को बीमार बना रहे हैं
इसके अलावा 2017 जून में, दक्षिण-पश्चिम चीन में एक पहाड़ी गांव में हुए भारी भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग लापता हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: