---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Mawar in Japan: चक्रवाती तूफान ‘मावर’ ने जापान में मचाई तबाही, 7 हजार घरों की बिजली गुल, बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी

Mawar in Japan: जापान में उष्णकटिबंधीय तूफान मावर ने तबाही मचा दी है। तूफान मावर के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर खड़ी कार डूब गई हैं। हर तरफ जलभराव दिख रहा है। जापान के अधिकारियों ने मौसम में बदलाव को […]

---विज्ञापन---

Mawar in Japan: जापान में उष्णकटिबंधीय तूफान मावर ने तबाही मचा दी है। तूफान मावर के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर खड़ी कार डूब गई हैं। हर तरफ जलभराव दिख रहा है। जापान के अधिकारियों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा है। साथ ही अलर्ट भी किया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि तूफान के कारण कई लोग जहां-तहां फंसे रह गए। ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गईं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने मावर पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 48 घंटों के भीतर एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात में परिवर्तित होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः अमरीका में Google, Meta और Snapchat पर स्कूल ने दर्ज कराया मुकदमा, कहा- बच्चों को बीमार बना रहे हैं

---विज्ञापन---

 

अधिकारियों ने क्या कहा?

जापान की मौसम एजेंसी ने देश के पूर्वी हिस्सों में भूस्खलन, नदियों में उफान और बाढ़ को लेकर लोगों से हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया है। पश्चिमी जापान को भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

---विज्ञापन---

उद्योग मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में कम से कम 7,000 घरों में बिजली नहीं है। बहाली के लिए प्रयास किया जा रहा है। मध्य जापान में टोक्यो से नागोया तक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन शुक्रवार से निलंबित कर दी गई थी। शनिवार को ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ेंः India-Pakistan Relations: पाकिस्तान ने 200 मछुआरे BSF को सौंपे, रिहाई के बाद देश की धरती पर रखा कदम तो चूम ली जमीं

---विज्ञापन---

जापान के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई है और अधिकारियों ने दस लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

जापान में मौसम कब बदलने की उम्मीद है?

शनिवार को अधिकांश जापान में मौसम में सुधार होने की उम्मीद थी, लेकिन शुक्रवार से शनिवार सुबह तक कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। जून में रिकॉर्ड हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jun 03, 2023 03:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola