मार्केटिंग या ठगी का तरीका? 5 रुपये की थाली बता लोगों को बुलाया, फिर हो गया 'धोखा', वीडियो वायरल

Viral Video: 5 रुपये में खाने की थाली देने वाले स्ट्रीट वेंडर का वीडियो वायरल। इतने कम रुपये में खाने के इतने आइटम दे रहा।

image (22)
विज्ञापन

Viral Video: स्ट्रीट फूड हर किसी को बेहद पसंद होता है क्योंकि कम दाम पर स्वादिष्ट भोजन जो मिलता है। स्ट्रीट फूड को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में अधिकतर लोग पसंद करते है। आजकल फूड ब्लॉगर भी वीडियो के जरिए अच्छे और स्वादिष्ट भोजन की जानकारी दे देते हैं। ऐसे में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक वेंडर ने 5 रुपये में खाने की थाली तैयार की जिसमें उसने सोया चाप, मटर  पनीर, रोटियां, सलाद और माउथ फ्रेशनर देने का वादा किया। और फिर देखिये क्या हुआ

विज्ञापन

5 रुपए की थाली बताकर बुलाया

वीडियो को सुमित नायक भारत ( INDIA) नामक यूजर ने अपने एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वेंडर पहले 5 रुपये की थाली बताकर लोगों को अपने पास बुलाता है। इसके बाद उनके सामने ही बारी- बारी से खाने के आइटम थाली में डालता है। तभी वहां मौजूद एक शख्स वेंडर से पूछता है कि आप इतना सारा खाना इतने कम दाम में दे रहे हो तभी वह कहता है कि पहले आपको 5 रुपये देने होंगे। खाना खाने के बाद आपको 55 रुपये देने होंगे। यानि 5 रुपये प्लेट के थे और 55 रुपये खाने के थे। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स वीडियो बना लेता है।

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो देखने के बाद यूजर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं कि ये अच्छा प्रैंक था। तो वहीं कुछ लोग इसे एक धोखा बता रहे हैं।    पांच रुपये की थाली बताकर लोगों को बुलाओ और फिर 55 रुपये की पकड़ा दो। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि लड़का बड़ा बिजनेसमैन है। तीसरे यूजर ने वेंडर की तुलना नेता से करते हुए कहा कि यह जनता को लूटने का अच्छा तरीका है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ