Viral Video: पानी के ऊपर तैर गई कार, यूजर्स वीडियो देख हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक शख्स पानी के ऊपर कार चला रहा है।

image (18)
विज्ञापन

Viral Video:आजकल स्टंट का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने की होड़ में युवा जान की परवाह करे बगैर अक्सर वीडियो बनाते नजर आते है। हाल ही एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में शख्स गहरी झील के ऊपर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा है। जिसने भी वीडियो देखा हैरान हैं कि युवक ने आखिर ऐसा कैसे किया।

Advertisment

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे शख्स हाई स्पीड़ से आता है और पानी के ऊपर से एक झटके में कार निकालकर चला जाता है। कार जरा सी भी इधर- उधर होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती जाती। वही कुछ यूजर वीडियो देखने के बाद गुस्सा भी जता रहे कि आजकल युवा ये सब देखते हैं और फिर यही करने की कोशिश भी करते है।

विज्ञापन

5 लाख से ज्यादा मिले लाइक्स

यह वीडियो सोशल मीडिया पर speed peeps नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, इस वीडियो को अब तक  5 लाख 51 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।  वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट्स कर रहे है। वही कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई है कि ऐसा कैसे हो सकता है। वही कुछ लोग गाड़ी के टायरों की तारीफ कर रहे हैं कि ये सब नाइट्रोजन टायर का कमाल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ