Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी में स्थित एचडीएफसी बैंक में महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है. कानपुर में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में महिला कर्मचारी महिला खाताधारक के साथ अभद्र भाषा और खुद को ठाकुर बताकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है. वह वीडियो में खुद को ठाकुर बताकर महिला खाताधारक को धमकी देती हुई दिख रही है. वीडियो में अन्य लोग बीच-बचाव करते हुए दिख रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
'ठाकुर हूं मैं, ऐसी की तैसी कर दूंगी…'
महिला बैंक कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस होती है और इसके बाद महिला बैंक कर्मचारी खुद का दबदबा दिखाने की कोशिश करती है और कहती है "'ठाकुर हूं मैं…' ऐसी की तैसी कर दूंगी…' इसके बाद मामला और गर्म हो जाता है और महिला कर्मचारी ग्राहक को अपशब्द कहती है. इस तरह खाताधारक के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल बैंक कर्मचारियों के व्यवहार और ग्राहक सेवा को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें - बीजेपी नेता के घर चोरी होने पर खुश हुए कांग्रेसी विधायक, चोर को इनाम देने की कही बात
यूजर्स कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग
कानपुर के पनकी स्थिति एचडीएफसी बैंक की शाखा में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बैंक प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स बैंक प्रबंधन को टैग कर इस महिला कर्मचारी आस्था सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यूजर्स जाति-आधारित कमेंट और इस तरह के व्यवहार की खूब आलोचना कर रहे हैं.
Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी में स्थित एचडीएफसी बैंक में महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है. कानपुर में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में महिला कर्मचारी महिला खाताधारक के साथ अभद्र भाषा और खुद को ठाकुर बताकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रही है. वह वीडियो में खुद को ठाकुर बताकर महिला खाताधारक को धमकी देती हुई दिख रही है. वीडियो में अन्य लोग बीच-बचाव करते हुए दिख रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘ठाकुर हूं मैं, ऐसी की तैसी कर दूंगी…‘
महिला बैंक कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस होती है और इसके बाद महिला बैंक कर्मचारी खुद का दबदबा दिखाने की कोशिश करती है और कहती है “‘ठाकुर हूं मैं…’ ऐसी की तैसी कर दूंगी…’ इसके बाद मामला और गर्म हो जाता है और महिला कर्मचारी ग्राहक को अपशब्द कहती है. इस तरह खाताधारक के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल बैंक कर्मचारियों के व्यवहार और ग्राहक सेवा को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – बीजेपी नेता के घर चोरी होने पर खुश हुए कांग्रेसी विधायक, चोर को इनाम देने की कही बात