Passenger punches Indigo pilot: इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर पायलट पर हमला बोल दिया। दरअसल, पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट कर रहा था। जिससे यात्री को इतना गुस्सा आ गया और उसने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। यात्री का दावा था कि वह फ्लाइट को पकड़ने के लिए वह बीते 13 घंटे से इंतजार कर रहा है। कोहरे और ट्रैफिक के बीच वह किसी तरह एयरपोर्ट पहुंचा। घंटों के इंतजार के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया। बावजूद इसके उन्हें उड़ान में और देरी होने की बात कही जा रही है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
चलाना है चला वरना गेट खोल…
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो महज 27 सेकंड की है। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट की बताई जा रही है। वीडियो में विमान के अंदर पायलट उड़ान में देरी होने की अनाउंसमेंट करता दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला पिछली सीट पर बैठा है, वीडियो में पायलट की बात सुनते कुछ यात्री भी दिखाई पड़ रहे हैं। इसी बीच उड़ान में और देरी होने की बात सुनकर एक यात्री इतना आग बबूला हो जाता है कि वह भागता हुआ आया और उसने पायलट के थप्पड़ जड़ दिया। युवक वीडियो में यह बोलता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि ‘चलाना है तो चला, ‘वरना गेट खोल..
क्रू मेंबर में चीख पुकार
हमला करने वाला युवक पीले रंग की स्वैट शर्ट पहने था। उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। हमले के बाद मौके पर मौजूद एयर होस्टेस में चीख पुकार मच गई। उन्होंने युवक को रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद पायलट किसी तरह खुद को बचाकर कॉकपिट में भाग गया। वीडियो में एयर होस्टेस यह कहती हुई सुनाई पड़ रही हैं कि आप ऐसा कैसा कर सकते हैं।
घटना की माफी, युवक की अलोचना
सोशल मीडिया पर इंडिगो ने इस पूरे घटनाक्रम पर यात्रियों से खेद प्रकट करते हुए कहा कि वह उन्हें ऐसा अनुभव नहीं देना चाहते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर युवक की इस हरकत पर लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस पर पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार इंडिगो ने हमला करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम साहिल कटारिया है। पीड़ित Co Pilot अनूप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। यह फ्लाइट 6E2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी।
संबंधित खबरें
कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 Kiss कराने पड़े महंगे, पुलिस ने युवक पर लगाया 5500 जुर्माना
63 days agoतालाब में कई दिनों से रह रहा 16 साल का किशोर, बोला- ‘जिन्न जला रहा शरीर’
78 days agoस्कूली छात्राएं बनीं रिपोर्टर! सड़क की समस्या को अनोखे अंदाज में उठाया, वीडियो वायरल
79 days agoग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू
79 days ago3 मिनट तक हवा में लटका रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मंज़र देखकर घबराए लोग
108 days agoट्रेन के AC कोच को बना दिया 'हनीमून सुइट'! रेलवे ने लिया एक्शन
111 days agoबेंगलुरु में जब कोबरा ने 30 मिनट तक रोक दिया ट्रैफिक! वीडियो वायरल
111 days agoक्लास में सो गया 7वीं का छात्र, स्टाफ ने 15 दिनों के लिए स्कूल में लगा दिया ताला
113 days agoमहिला की सीट पर सो रहा था शख्स, उठाने पर बोला- डोंट टच मी...; टीटीई के सामने बदले सुर
114 days agoचीन की 'नताशा डॉल' पर मचा बवाल, वायरल हो रही 'गुड़िया' क्यों बनी विवाद का कारण?
122 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines