Karwa Chauth Recipe: इस करवा चौथ घर पर बनाएं पार्टनर के लिए परफेक्ट मलाईदार फिरनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Karwa Chauth Phirni Recipe: क्या आप भी अपनी पत्नी के लिए इस करवा चौथ टेस्टी मलाईदार फिरनी बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी ये डिश नहीं बनाई है? आइए आपको फिरनी की आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे खाकर आपकी काफी तारीफ होगी.

Karwa Chauth Phirni Recipe

करवा चौथ पर कैसे बना सकते हैं स्वादिष्ट फिरनी? (Image: AI)

करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस मौके पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. ऐसे में पति का भी फर्ज बनाता है कि वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ बनाएं, जिसे खाकर उन्हें अच्छा लगे. ऐसे में इस स्टोरी में हम आपको स्वादिष्ट फिरनी की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाकर आप करवा चौथ के व्रत के बाद अपनी पत्नी को अपने हाथों से खिला सकते हैं. इस फिरनी का स्वाद और आपकी मेहनत दोनों ही चीजें आपके रिश्ते में प्यार घोलने में अहम भूमिका निभा सकेगी. आइए जानते हैं आप कैसे घर पर आसानी से करवा चौथ स्पेशल शाही फिरनी बना सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरनी बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

करवा चौथ के दिन फिरनी बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको चाहिए होगा;

  • 5-6 बड़े चम्मच बासमती चावल
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • चीनी स्वादानुसार
  • ड्राई फ्रूट्स अपने अनुसार, रखें, जैसे- पिस्ता, बादाम आदि
  • केसर के धागे
  • 1 छोटा चम्मच केवड़ा पानी या गुलाब जल

कैसे बनाएं स्वादिष्ट फिरनी

  • सबसे पहले बासमती चावल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर चावल को मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  • एक बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर उबालें और फिर उबाल आने पर गैस धीमी कर दें और दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. बीच-बीच में दूध को चलाते रहें.
  • अब दूध में पिसे हुए चावल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें कि इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चावल अच्छी तरह पक न जाएं और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
  • अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें और आखिर में गुलाब जल या केवड़ा वॉटर डालकर गैस बंद कर दें.
  • इस तरह फिरनी तैयार हो जाएगी, जिसे आप छोटी कटोरियों में निकालें. ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सजाएं और इसे ठंडा होने के बाद पत्नी को खिलाएं.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पत्नी को करना है खुश? घर पर बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, जानिए आसान रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ