हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Armaan Malik बनेंगे 'एक दर्जन' बच्चों के पिता? Payal के बाद Kritika ने जताई प्रेग्नेंट होने की इच्छा

YouTuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक की एक पत्नी प्रेग्नेंट हैं और दूसरी जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं। पायल ने अपने व्लॉग में कुछ ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है, जिसके बाद मलिक परिवार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है।

विज्ञापन
पायल मलिक ने बच्चों को लेकर दिया शॉकिंग बयान। (Photo Credit- Social Media)

YouTuber Armaan Malik: पिछले कुछ दिनों से यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका परिवार बुरी तरह से ट्रोल हो रहा है। हाल ही में पायल मलिक ने गुड न्यूज सुनाई है। वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं और अपने चौथे बच्चे का इस दुनिया में वेलकम करने वाली हैं। वहीं, अब अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की प्रेग्नेंसी को लेकर भी पायल ने अपने व्लॉग में खुलासा किया है। पायल ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद वो और कृतिका दोनों ही ट्रोल हो रही हैं। पायल मलिक ने अपने व्लॉग में कहा है कि घर में जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आ सकता है। यानी अब कृतिका भी खुशखबरी सुना सकती हैं।

अरमान मलिक पांचवें बच्चे के आने के ऐलान कर छठे बच्चे की तैयारियों में जुट गए हैं। यहां तक कि पायल ने अपने व्लॉग में कहा, ‘गोलू एक बच्चा पैदा करे या दो, या चार-छह, ये उसकी मर्जी है। बहुत जल्द गोलू भी गुड न्यूज देगी क्योंकि हमने सोचा है कम से कम एक दर्जन बच्चे तो होने ही चाहिए। पांच तो हो ही गए हैं। एक और बच्चा सोचा है हमने।’ अब पायल के इस बयान के बाद लोग मलिक परिवार को शर्म करने की सलाह दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola