हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रोहित शर्मा ने अचानक क्यों लिया संन्यास, सामने आई ये वजह

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। हिटमैन ने क्यों संन्यास लिया। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। यानी अब साफ है कि वह अब भारत के लिए सफेद जर्सी में नजर नहीं आएंगे। रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया। हालांकि उनका टेस्ट में हालिया प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में निराश किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रोहित का बल्ला नहीं चला। रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से भी कमाल नहीं दिखाया। इस वजह से उनपर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भाग लेगी। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सेलेक्टर्स रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे के लिए नजर अंदाज कर सकते हैं। ऐसे में अब रोहित ने पहले ही संन्यास का फैसला कर लिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें