Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Yamaha EC-06 Review: 169KM रेंज के साथ क्या ये स्कूटर वाकई पैसा वसूल है? देखें वीडियो

News24 टीम में नए Yamaha EC-06 को पुणे के आम्बी वैली में चलाया और चलाने के बाद EC-06 के लुक्स, डिजाइन, फीचर्स, बैटरी, मोटर, परफॉर्मेंस और रेंज के बारे में हमारी क्या राय है आपको इस रिव्यू में बताते हैं.

Author Written By: Mikita Acharya | Updated: Apr 2, 2026 15:40
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर की मुख्य विशेषताएं

Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 Kwh की बैटरी के साथ आता है, जो 9.1 Hp की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 169 किलोमीटर की रेंज और 79 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है.

Yamaha EC-06 की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 1.67 लाख रुपये है, जो River Indie से लगभग 22,000 रुपये अधिक है.

Yamaha EC-06 Review

Yamaha EC-06 Review: Yamaha EC-06 भारत में River Indie पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर है. हालांकि, इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. भले ही River Indie के प्लेटफॉर्म पर इसे बनाया गया है, उसके जैसी डिजाइन लैंग्वैज देखने को मिल सकती है, लेकिन इसकी बनावट पूरी तरह है. 

Yamaha EC-06 में आपको 4 Kwh की बैटरी मिलती है जो मोटर के साथ मिलकर 9.1 Hp की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 169 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है और टॉप स्पीड 79 किलोमीटर प्रति घंटा है. तीन राइड मोड्स- ईको, स्टैंर्डड और स्पो्र्ट मिल जाते हैं. यामाहा अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 450 वाट का चार्जर ऑफर कर रही है.

---विज्ञापन---

डाइमेंशन की बात करें तो Yamaha EC-06 का व्हीलबेस 1354 mm, ग्राउंड क्लियरेंस 145 mm, वजन 132 किलोग्राम और व्हील साइज 14 इंच का दिया है. भारतीय बाजार में EC-06 की कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है जो कि रिवर के मुकाबले करीब 22,000 रुपये ज्यादा है. इस नए स्कूटर को सिर्फ यामाहा के डीलरशिप के जरिए ही बेचा जाएगा.

बाकी इसकी डिटेल्ड जानकारी आप ऊपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 500KM रेंज वाली फैमिली इलेक्ट्रिक कार! आज से सिर्फ 21,000 देकर करें बुक

First published on: Apr 02, 2026 03:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.