---विज्ञापन---

Kia Carens Clavis Review: फैमिली MPV खरीदना सही या नहीं? देखें वीडियो

Kia Carens Clavis Diesel Manual प्रीमियम MPV सेगमेंट में नया दांव है. दमदार डीजल इंजन, शानदार फीचर्स और सेफ्टी के साथ क्या ये फैमिली कार के लिए सही चॉइस है? वीडियो के आखिर में मिलेगा साफ फैसला खरीदें या छोड़ें?

Author Written By: Mikita Acharya | Updated: Feb 3, 2026 13:46
Share :
Kia Carens Clavis Diesel Manual Review

Kia Carens Clavis Diesel Manual Review: Kia Carens Clavis Diesel Manual उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है, जो एक प्रीमियम, स्पेशियस और भरोसेमंद फैमिली MPV चाहते हैं. यह रेगुलर Carens का ज्यादा अपस्केल वर्जन है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक साफ फर्क नजर आता है.

इसमें दिया गया 1.5 लीटर डीजल इंजन 116hp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ स्मूद और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देता है. हाईवे पर परफॉर्मेंस संतुलित रहती है और माइलेज भी लगभग 19 kmpl तक पहुंच जाता है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव और फैमिली यूज के लिए सही बनाता है.

---विज्ञापन---

फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल 12.25-इंच स्क्रीन, ADAS लेवल-2, 6 एयरबैग, वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार केबिन क्वालिटी मिलती है. कुल मिलाकर, अगर आप एक सुरक्षित, आरामदायक और पैसा वसूल डीजल MPV तलाश रहे हैं, तो Kia Carens Clavis Diesel Manual एक मजबूत दावेदार है.

ये भी पढ़ें- Tata Punch Facelift Review: Turbo-Petrol Engine में कितना दम? वीडियो में देखें रिव्यू

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 01:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.