---विज्ञापन---

Honda CB 125 Hornet Review: क्या Hero Xtreme 125R और TVS Raider 125 से बेहतर है ये बाइक? देखें VIDEO

Honda ने 125cc सेगमेंट में बड़ा दांव खेल दिया है। नई CB 125 Hornet स्पोर्टी लुक और दमदार माइलेज के साथ Hero Xtreme 125R और TVS Raider 125 को कड़ी टक्कर चुनौती देती है. जानते हैं कैसी है ये बाइक.

Author Written By: Mikita Acharya | Updated: Feb 3, 2026 16:11
Share :

Honda CB 125 Hornet Review: Honda ने भारतीय बाजार में 125cc सेगमेंट को नई CB 125 Hornet बाइक सीधे तौर पर Hero Xtreme 125R और TVS Raider 125 को चुनौती देती है. Honda CB 125 Hornet में 123.94cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.14 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि बाइक 48 kmpl का माइलेज देती है, जबकि रियल वर्ल्ड में यह 55-60 kmpl तक जा सकती है. हल्का 124 किलोग्राम वजन इसे शहर में चलाने के लिए आसान बनाता है.

डिजाइन की बात करें तो बाइक का लुक बड़े Hornet मॉडल्स से प्रेरित है. इसमें मस्कुलर टैंक, ट्विन-LED हेडलैंप और शार्प टेल सेक्शन मिलता है. फीचर्स में 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB Type-C चार्जर और सिंगल-चैनल ABS शामिल है. कीमत करीब 1.02 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कुल मिलाकर, यह बाइक स्टाइल और फीचर्स चाहने वाले युवाओं के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kia Carens Clavis Review: फैमिली MPV खरीदना सही या नहीं? देखें वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 04:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.