
Kia Carens Clavis Review: फैमिली MPV खरीदना सही या नहीं? देखें वीडियो
Written By Mikita Acharya

Written By Mikita Acharya
Kia Carens Clavis Diesel Manual Review: Kia Carens Clavis Diesel Manual उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है, जो एक प्रीमियम, स्पेशियस और भरोसेमंद फैमिली MPV चाहते हैं. यह रेगुलर Carens का ज्यादा अपस्केल वर्जन है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक साफ फर्क नजर आता है.
इसमें दिया गया 1.5 लीटर डीजल इंजन 116hp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ स्मूद और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देता है. हाईवे पर परफॉर्मेंस संतुलित रहती है और माइलेज भी लगभग 19 kmpl तक पहुंच जाता है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव और फैमिली यूज के लिए सही बनाता है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल 12.25-इंच स्क्रीन, ADAS लेवल-2, 6 एयरबैग, वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार केबिन क्वालिटी मिलती है. कुल मिलाकर, अगर आप एक सुरक्षित, आरामदायक और पैसा वसूल डीजल MPV तलाश रहे हैं, तो Kia Carens Clavis Diesel Manual एक मजबूत दावेदार है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: