हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kohli-Rohit हुए ODI रैंकिंग से अचानक गायब, ICC के फैसले से मचा हड़कंप, तुरंत सुधारी गई गलती

Kohli-Rohit ICC Rankings: आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिस्ट से गायब नजर आया।

विज्ञापन
Kohli-Rohit

Kohli-Rohit ICC Rankings: बुधवार को आई आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग ने हर किसी को चौंका दिया। बल्लेबाजों की रैंकिंग से आईसीसी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम ही गायब कर दिया। पिछले हफ्ते जब रैंकिंग आई थी, तो रोहित शर्मा नंबर 2 पर थे, जबकि किंग कोहली नंबर चार पर थे। मगर नई रैंकिंग में टीम इंडिया के दोनों दिग्गज बैटर्स का नाम टॉप 100 में भी नहीं दिखाई दिया।

दरअसल, आईसीसी की तरफ से यह भारी चूक हुई और वह कोहली-रोहित का नाम ताजा वनडे रैंकिंग में शामिल करना ही भूल गए। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने जल्द ही अपनी इस गलती को सुधारा और रोहित और कोहली का नाम लिस्ट में शुमार किया।

बता दें कि यह दोनों बल्लेबाज टेस्ट और टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में यह दोनों मैदान पर फिर से नजर आएंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें