हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कहां हैं कोहली-बुमराह? एयरपोर्ट पर टीम के साथ नहीं दिखे दोनों स्टार खिलाड़ी, आखिर क्या है मामला

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से पांचवें टेस्ट मैच में भिड़ने के लिए सिडनी रवाना हो चुकी है। हालांकि, टीम के साथ विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह दिखाई नहीं दिए।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। विराट कोहली एक बार फिर बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और दोनों ही पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच अब सिडनी के मैदान पर खेला जाना है, जहां भारतीय टीम सीरीज का अंत बराबरी पर करना चाहेगी।

इस बीच, टीम इंडिया सिडनी के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें और वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हुई है। हालांकि, इन तस्वीरों में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह नजर नहीं आए हैं। कोहली-बुमराह को टीम के साथ ना देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स परेशान हो गए हैं। मगर रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट और बुमराह ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपनी फैमिली के साथ पहुंचे हैं। इसी वजह से शायद वह सिडनी भी अपने परिवार के साथ ही देरी से पहुंचेंगे। बुमराह का प्रदर्शन इसी सीरीज में कमाल का रहा है। वह अब तक खेले चार टेस्ट मैचों में अब तक 30 विकेट निकाल चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola