हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम

West Indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हाल में ही एक बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने पहली बार मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की है। हाल में ही कई खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

West Indies: अगले एक साल के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों ने मल्टी ईयर का भी कॉन्ट्रैक्ट भी दिया है। ये पहली बार हुआ है, जब वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 9 प्लेयर्स को 2 साल के लिए मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसमें पुरुष टीम के 6 और महिला टीम की 3 खिलाड़ी हैं। हाल में ही क्रिकेट वेस्टइंडीज और प्लेयर्स एसोसिएशन के बीच समझौता हुआ है, जिसके बाद यह फैसला किया गया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पुरुष टीम के 15 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें से 6 प्लेयर्स को मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। वहीं, विमेंस टीम की बात करें तो उन्होंने 15 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसमें भी बोर्ड ने 3 प्लेयर्स को मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिया है। क्रेग ब्रैथवेट ( टेस्ट कप्तान), रोवमैन पॉवेल ( टी20 कप्तान), अलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, कावेम हॉज, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड को एक साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। शाई होप  (वनडे कप्तान), अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती और जायडेन सील्स को मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें