हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: यूपी में एक मां ने कराई बेटी के साथ दरिंदगी, आरोपी निकला अपना ही भाई

Video: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी ही बेटी को बंधक बनाया और उसका रेप कराया। रेप करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका भाई ही था। यह मामला मेरठ से सामने आया है।

विज्ञापन

Video: बहुत से ऐसे मामले सामने आते हैं, जो रिश्तों को तार-तार करते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपनी ही बेटी को बंधक बनाकर उसका बलात्कार कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उस लड़की का भाई ही निकला। बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद कई खुलासे हुए। लड़की की मां अब तक 7 लोगों से निकाह कर चुकी है। इसके बाद अब वह अपने 45 साल के सौतेले बेटे से निकाह करना चाहती है। जब बेटी ने इस रिश्ते से इनकार किया, तो मां ने उसे रास्ते से हटाने के लिए ये प्लान बनाया।

पीड़िता SSP ऑफिस पहुंची, जहां पर उसने सारी सच्चाई बता दी। लड़की का कहना है कि उसकी मां 45 साल के सौतेले भाई से शादी करना चाहती है। जब मैंने इसके लिए मना किया तो वह गुस्सा हो गई। उसने मुझे 3 दिन तक बंद करके रखा। लड़की किसी तरह से मां की कैद से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: बुंदेलखंड में बाढ़ का विकराल रूप, दर्जनों गांवों हुए जलमग्न

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola