
Video: बुंदेलखंड में बाढ़ का विकराल रूप, दर्जनों गांवों हुए जलमग्न
Video: यूपी के बुंदेलखंड में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, चित्रकूट और बांदा सहित कई गांव डूबे। प्रशासन राहत कार्य में जुटा। देखें न्यूज24 की पूरी रिपोर्ट।
Written By Namrata Mohanty

Written By Namrata Mohanty
Video: यूपी के बुंदेलखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। इसके चलते नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। दर्जनों गांव पानी में डूब चुके हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में सड़कों का संपर्क टूट गया है और राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन जुटा हुआ है। चित्रकूट में भी मंदाकिनी और यमुना में पानी का सैलाब आ गया है। बता दें कि पिछले 1 हफ्ते से यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। यहां के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
चित्रकूट से लेकर बांदा तक बाढ़ का पानी दर्जनों शहरों और गांवों में घुस गया है। चारों ओर सिर्फ पानी दिखाई दे रहा है। प्रशासन को मदद के लिए भी सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। पूरी रिपोर्ट देखने के लिए देखे न्यूज24 की रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: