UP Assembly By-Election

Video: PM मोदी के बाद CM योगी की परीक्षा! जानें यूपी उपचुनाव के सियासी समीकरण

UP Bypoll : इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यूपी में बड़ा झटका लगा, जबकि साइकिल खूब दौड़ी। ऐसे में उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर विपक्ष का मनोबल बढ़ा हुआ है और सत्तारूढ़ पार्टी बढ़त पाने के लिए भरपूर कोशिश करेगी।

UP Assembly By-Election : इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों की निगाहें विधानसभा के उपचुनाव पर टिकी हैं। उत्तर प्रदेश में फिर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। पीएम मोदी के बाद अब सीएम योगी की परीक्षा है। वीडियो के जरिए समझें यूपी उपचुनाव के राजनीतिक समीकरण।

लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में 10 विधानसभा सीटें खाली हुईं, जहां उपचुनाव होने हैं। जहां सत्तारूढ़ पार्टी पर बढ़त पाने का दबाव है तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के तहत उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। हालांकि, अभी तक उपचुनाव की तरीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक पारा गरम हो गया है। उपचुनाव के नतीजे से विधानसभा में भाजपा की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जीत से पार्टी का मनोबल जरूर बढ़ेगा। सपा और कांग्रेस ने भरोसा जताया है कि वे लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ