---विज्ञापन---

Video: 3 मार्च को होलिका दहन पर सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें Singh Rashi के लोगों को लाभ होगा या हानि?

Singh Rashifal 2026: क्या आपकी भी सिंह राशि है? अगर हां, तो आपके लिए 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण बेहद खास है क्योंकि वो आपकी ही राशि में लग रहा है. यहां पर आप जान सकते हैं कि 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा या परेशानियों को और ज्यादा बढ़ाएगा.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 26, 2026 11:31
Share :
Credit- Social Media

Lunar Eclipse 2026: 12 राशियों में सिंह राशि को पांचवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी सूर्य महाराज हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में ही लग रहा है. इस दिन भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण का आरंभ होगा, जो कि शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. सूतक काल (chandra grahan 2026 sutak time in india) की बात करें तो वो 3 मार्च 2026 को सुबह 09 बजकर 39 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. इस दौरान आपको मानसिक और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. साथ ही आत्मविश्वास में कमी आएगी. इस दिन आप अचानक बिना सोचे-समझे फैसले ले सकते हैं, जो नुकसानदायक साबित होंगे. इसके अलावा आपके मन में किसी तरह का बोझ पूरे समय बना रहेगा.

---विज्ञापन---

अगर आप सिंह राशि के 3 मार्च 2026 के राशिफल और उपायों के बारे में और जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 26, 2026 11:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.