हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs NZ: सुंदर IN, जडेजा OUT, फाइनल में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आमने सामने होंगे। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फाइनल के लिए अपनी प्लेंइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे।

मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और अक्षर पटेल मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव हो सकता है। रवींद्र जडेजा की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या नजर आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola