हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे से मिले टीम इंडिया को 3 नए सुपरस्टार, भविष्य के सितारों ने मचाया तहलका

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया. इस सीरीज से भारत को 3 नए सुपरस्टार मिल गए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. लगातार 3 सीरीज में मिली हार के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने दमदार वापसी की. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत को पहली टी-20 सीरीज जिताई. इस सीरीज से भारत को 3 नए सुपरस्टार मिले हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में 3 मैचों में 151 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया. इसके अलावा गेंदबाजी में मयंक यादव और यश ठाकुर चमके.

मयंक ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की. वह चोटिल चल रहे थे. इसके अलावा यश ठाकुर को इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला. दोनों गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मयंक यादव ने 3 मैच में 5 विकेट लिए, जबकि यश ने 2 मैच में 4 विकेट अपने नाम किए. भारत को इस सीरीज के जरिए भविष्य के 3 सुपरस्टार मिल गए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola