IND vs SA Free Live Stream Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में धमाल मचाया है और अब सुपर 8 में उनका पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अब तक टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आज शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा. पूरी उम्मीद की जा रही है कि यहां रनों की बारिश होगी और कोई भी फैन इसे मिस नहीं करना चाहेगा.
बिना पैसा खर्च किए कैसे देखें IND vs SA मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये महामुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जा सकता है. हालांकि, इन दोनों के लिए ही पैसे खर्च करने होते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका का मैच फ्री में देखने के लिए डीडी स्पोर्ट्स सबसे अच्छा विकल्प है. इस पर पूरा मैच बिना कोई पैसा खर्च किए देखा जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर का अभिषेक शर्मा पर ‘खोटा’ निशाना! T20 WC में टीम इंडिया के फ्यूचर पर बड़ा बयान









