T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ हो रहा है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरी है. पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में इस मैच के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. टीम में 2 बदलाव हुए हैं. शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में सलमान मिर्जा को शामिल किया गया है तो वहीं अबरार को बाहर करते हुए टीम में ख्वाजा नफे को शामिल किया गया है. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की दुर्दशा होती हुई नजर आई. शाहीन इस मैच में बल्लेबाजों को पानी पिलाते और ग्लव्स चेंज करवाते हुए नजर आए. ऐसा नहीं था कि बेंच में उनके अलावा कोई नहीं था लेकिन इसके बाद भी उनको ही इस काम के लिए भेजना बड़े संकेत खड़े करता है. सुपर 8 के मैच से पहले मैनेजमेंट उनको आराम दे सकता था.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखिए…
ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में बाहर होने पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सिलेक्टर्स से लेकर टीम की लगाई क्लास









