T20 World Cup 2024 team india

Video: क्या है सुपर-8 का फॉर्मेट, सेमीफाइनल में किसकी-किससे हो सकती है भिड़ंत?

T20 World Cup 2024 Super 8 Format: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जाने वाली 6 टीमें तय हो गई हैं। इस चरण में कुल आठ टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा जाएगा।

T20 World Cup 2024 Super 8 Format: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की स्थिति लगभग साफ हो गई है। अभी तक 6 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। जिसमें भारत, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के नाम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, नामीबिया, ओमान, न्यूजीलैंड, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, नेपाल और श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। अब दो टीमों के लिए स्कॉटलैंड-इंग्लैंड और बांग्लादेश-नीदरलैंड के बीच रेस चल रही है।

विज्ञापन

सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे। भारतीय टीम के दो मुकाबले तय हो गए हैं। इसमें 20 जून को अफगानिस्तान और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच शामिल है। फिलहाल 22 जून को होने वाले मैच पर संशय बना हुआ है। ये मैच बांग्लादेश से हो सकता है। सुपर-8 में हर टीम 3 मैच खेलेगी। इसमें 4-4 टीमों के दो ग्रुप बांटे गए हैं। इसका पूरा फॉर्मेट क्या है और टीमें सेमीफाइनल तक का रास्ता कैसे तय करेंगी?

विज्ञापन

जानने के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ